Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

गरीब की झोपड़ी उजाड़ कर भू माफिया ने सुरू किया अवैध निर्माण पुलिस और राजस्व अधिकारी बने तमाशबीन, न्याय मांगते दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार

पन्ना। जिले में लाॅक डाउन और धारा 144 के दौरान भी भू माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं, कि दिनदहाड़े गरीबों के झोपड़े उजाड़ कर अपने आलीशान भवनों का निर्माण करवा जा रहा है। ताजा मामला रैपुरा क्षेत्र का है, जहां अपने स्वामित्व की भूमि अराजी नं 696, 697, 698 मुख्य मार्ग में बनी झोपछ़ी में रहने वाली बेनी बाई पिता अनारी काछी निवासी ग्राम रैपुरा की भूमि को पहले साजिस पूर्वक रजिस्ट्री करवाई और जब इस बात की जानकारी महिला को लगी तो वह न्यायालय की शरण में पहुंची जहां वर्तमान में यह मामला विचाराधीन है, पर क्षेत्रीय रसूखदार एवं राजनीतिक संरक्षण प्राप्त भू-माफिया उमेश सोनी पिता किशोरी लाल सोनी जिस पर पहले भी गरीबों की जमीनें हड़पने और उनके घरों को सरेआम जेसीबी से गिराने के मामले दर्ज हैं और ऐसे ही मामले में जेल भी जा चुके हैं, इनके द्वारा 10 मई 2020 को दिनदहाड़े बेनीबाई की झोपड़ी को बलपूर्वक धरासाई करवा दिया गया और जमीन से झोपड़ी का मलवा भी दूर फिकवा दिया जिससे फरियादी के गृहस्ती का सामान भी नष्ट हो गया, एवं कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की मौजूदगी में अपना निर्माण भी प्रारंभ करवा दिया गया, पीड़ित महिला पटवारी से लेकर तहसीलदार एसडीएम एवं पुलिस तक अपनी फरियाद लेकर दौड़ती रही पर को ई मदद के लिये तैयार नहीं हुआ, 13 मई 2020 को पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपनी फरियाद सुना कर मदद मांगी है। महिला ने सिकायती आवेदन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को बताया है कि दबंगों द्वारा बेरहमी से उनकी झोपड़ी उजाड़ दी गई है, जिससे उनकी गृहस्ती और खाने-पीने का सामान नष्ट हो गया है, हमारी जमीन पर दबंगों द्वारा अपना भवन निर्माण करवाया जा रहा है, जबकि यह मामला अदालत में चल रहा है।
पन्ना और पवई विधायकों का वर्चस्व दांव पर
सूत्रों द्वारा गरीबों के अशियाने उजाड़ कर भूमि हड़पने वाला भाजपा नेता उमेश सोनी पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह का नजदीकी बताया जाता है। वहीं पीड़ित पक्ष को पवई विधायक प्रहलाद सिंह लोधी का सहयोग मिल रहा है। ऐसे में 2 भाजपा विधयकों का वर्चस्व भी दांव पर दिख रहे हैं। अब देखना यह है कि पीड़ित को न्याय दिलाने की कोसिस करने वाले विधायक के वर्चस्व की जीत होती है या भू माफिया को संरक्षण देने वाले की।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »