Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बाहर से आने वाला हर व्यक्ति अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करायें – कमिश्नर डॉ. भार्गव

स्वास्थ्य जांच न कराकर स्वयं तथा परिवार को कोरोना के खतरे में न डाले – कमिश्नर

रीवा 14 मई 2020. रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों तथा प्रवासी मजदूरों से अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि रीवा तथा शहडोल संभाग में विशेष श्रमिक ट्रेनों से हजारों मजदूर देश के अन्य राज्यों से आ रहे हैं। अब तक रीवा संभाग में 78 हजार 414 प्रवासी मजदूर तथा शहडोल संभाग में 54 हजार 888 प्रवासी मजदूर पहुंच चुके हैं। इनके अलावा ट्रकों, बसों, सायकिल तथा मोटर सायकिलों से भी प्रदेश के अन्य जिलों तथा देश के अन्य राज्यों से लोगों के घर वापसी का क्रम जारी है। इन सबकी स्वास्थ्य जांच आवश्यक है।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा है कि सभी प्रवासी मजदूर तथा बाहर से आने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य की जांच आवश्यक है। स्वास्थ्य की जांच न कराकर आप स्वयं को तथा परिवार को कोरोना संक्रमण के खतरे में डाल रहे हैं। कोरोना संक्रमण के लक्षण कई बार प्रारंभ में दिखाई नहीं देते हैं पर 14 दिन की अवधि में वे कभी भी प्रकट हो सकते हैं। इसलिये किसी तरह का लक्षण दिखाई न देने पर भी जांच आवश्य करायें। जिले में प्रवेश के बाद निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जांच कराकर निश्चित होकर अपने घर जायें। घर में 14 दिनों तक अनिवार्य रूप से क्वारेंटाइन रहें।
कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचाव का एक मात्र उपाय सावधानी रखना तथा सुरक्षा के निर्देशों का पालन करना है। उन्होंने आमजनता से अपील करते हुए कहा है कि घर निकलते समय मास्क अथवा फेस कव्हर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। प्रवासी मजदूर अपने स्वास्थ्य की जांच के लिए कलेक्ट्रेट के कन्ट्रोल रूम में फोन नं. 07662-255142 अथवा स्वास्थ्य विभाग के कन्ट्रोल रूम के फोन नं. 07662-226888 पर सूचना दे सकते हैं। यदि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति ने अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करायी तो कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब तक किये गये प्रयास, प्रतिबंध एवं सबका त्याग व्यर्थ हो जायेगा।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »