Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा नीम चौराहा होकर सैनिक स्कूल के पीछे से मण्डी पहुंच मार्ग को जोड़ने वाली सड़क का हुआ भूमि पूजन,रीवा से सम्भागीय ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

रीवा 14 मई 2020. रीवा शहर में रीवा सिरमौर मुख्य मार्ग से नीम चौराहा होकर सैनिक स्कूल के पीछे से चेलवा टोला होते हुए करहिया मण्डी तक जाने वाले 750 मीटर लम्बाई एवं 7 मीटर चौड़ाई के सड़क मार्ग का आज पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने भूमि पूजन किया। इस मार्ग में दोनों तरफ सोल्डर निर्माण के साथ पानी निकासी के लिए पक्की नाली भी बनायी जायेगी। इसके साथ ही सैनिक स्कूल की भूमि पर परिसर के लिए 1350 मीटर लम्बाई की बाउन्ड्रीवाल का निर्माण भी किया जायेगा।
भूमि पूजन अवसर पर कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि सिरमौर तरफ से स्टेडियम क्षेत्र के लोग रेलवे स्टेशन जाने के लिए शहर के अंदर से न होकर इस बाईपास मार्ग का उपयोग कर सकेंगे जिससे यातायात सुगम होगा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग रीवा के मास्टर प्लान में शामिल था लेकिन किन्हीं कारणों से इसका निर्माण नहीं हो पा रहा था। सैनिक स्कूल परिसर के अंदर की 4.076 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण कर पांच करोड़ 55 लाख 76 हजार 948 रूपये का भुगतान प्रशासन द्वारा सैनिक स्कूल को किया गया। आवासीय भवनों के बदले नवीन आवासीय भवन भी सैनिक स्कूल के लिये बनाकर दिये जा रहे हैं। भूमि के मिल जाने से करहिया मण्डी तक की सड़क में यातायात व्यवस्था सुगम ढंग से हो सकेगा और रीवा के विकास में यह सड़क एक कड़ी के रूप में जुड़ गई है। इससे पूर्व बाईपास निर्माण व रिंग रोड प्रथम बनाकर रीवा के समग्र विकास के कार्य कराये जा चुके हैं। शीघ्र ही सिलपरा से बेला तक रिंग रोड द्वितीय का निर्माण भी होगा।
उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण काल में विकास व समृद्धि के मामले में हम थोड़ा पीछे जरूर हुए हैं लेकिन हम हारेंगे नहीं। सभी के साथ मिलकर कोरोना को हरायेंगे तथा रीवा के विकास की नई इबारत भी लिखेंगे। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो। सड़क सहित अन्य विकास के कार्यों से क्षेत्र का विकास होगा और यातायात व्यवस्था में जाम से भी निजात मिलेगी। कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण नरेन्द्र शर्मा ने तकनीकी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री पीआईयू श्री जैन, एसडीओ पीडब्ल्यूडी केके गर्ग, पार्षदगण शिवदत्त पाण्डेय, रमाकांत पाण्डेय, सतीश सिंह सहित चिन्टू सोनी, राजगोपाल मिश्र, वीरबहादुर सिंह एवं मोहल्लावासी उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन प्रदीप त्रिपाठी ने किया।ै

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »