Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कमिश्नर डॉ. भार्गव ने प्रवासी मजदूरों को वितरित किये भोजन के पैकेट तथा मास्क,प्रवासी मजदूरों की सेवा करके स्वंयसेवी संस्थायें कर रही हैं पुण्य का कार्य – कमिश्नर डा.भार्गव

रीवा 17 मई 2020. रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने इटौरा बाईपास रोड पर स्थित पलक ढ़ाबा में प्रवासी मजदूरों को भोजन के पैकेट, पानी तथा मास्क का वितरण किया। बाईपास मार्ग से पैदल एवं अपने साधनों से घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को यह सुविधा दी गयी। मजदूरों के साथ जा रहे बच्चों को बिस्किट तथा दूध का भी वितरण कराया गया। मजदूरों के लिए भोजन, पानी तथा मास्क का वितरण स्वंयसेवी संस्था टीच टू ईच संस्था द्वारा कराया गया। इस अवसर पर कमिश्नर डॉ. भार्गव ने कहा कि गरीबों की सेवा मानवता की सेवा है। रीवा जिले की स्वंयसेवी संस्थाऐं प्रवासी मजदूरों की सेवा करके पुण्य का कार्य कर रही हैं। हर मजदूर को यथा संभव सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ स्वंयसेवी संस्थाओं तथा आमजनों ने भी मजदूरों की सहायता के लिए सराहनीय प्रयास किये हैं। सबके सहयोग और संकल्प से ही मजदूरों की समस्याओं का समाधान होगा। रीवा जिले में प्रवासी मजदूरों के लिए नि:शुल्क भोजन, मास्क तथा पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है।
कार्यक्रम में टीच टू ईच संस्था के संचालक डॉ. राकेश पटेल ने बताया कि टीच टू ईच संस्था के द्वारा बाईपास से निकलने वाले मजदूरों को भोजन, पानी तथा मास्क का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 1200 से 1500 पैकेट भोजन नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है। आगामी 15 दिनों तक भोजन, मास्क तथा पानी का नि:शुल्क वितरण जारी रहेगा। कार्यक्रम में स्वंयसेवी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए भोजन पैकेट का वितरण किया गया।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो रीवाऐ

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »