Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

आइसोलेशन सेंटर पर प्रवासी मजदूरों के बच्चो को भेंट किये जा रहे वस्त्र,पन्ना से राजेन्द्र सिंह लोधी की रिर्पोट

पन्ना – लॉक डाउन के चलते मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हजारों की तादात में बाहर से मजदूर एक-दो सप्ताह का सफर करके अपने पन्ना जिला में पहुंच रहे हैं । पन्ना कलेक्टर कर्मवीर शर्मा द्वारा जिले में मजदूरों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर छात्रावास एवं शासकीय विद्यालय तथा धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की जा रही है । जहां पर आइसोलेशन में बाहर से आए प्रवासी मजदूरों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है । मजदूर लोग जो कि एक-दो सप्ताह से चलने के कारण कई मजदूरों के व उनके बच्चो के कपड़े चप्पल जूते टूट चुके हैं और बिना कपड़ों के व नंगे पैर हैं। ऐसे मजदूर बच्चों महिलाओं तथा उनके साथ मौजूद लोगों को नायब तहसीलदार पन्ना रविशंकर शुक्ल व रैपिड रिस्पांस टीम के डॉ राकेश सोनी,डॉ अमित सिंघई व सहायक रवि त्रिपाठी द्वारा बच्चो को वस्त्र प्रदान किए गए । जिसकी प्रवासी मजदूरों द्वारा प्रशंसा की गई है। प्रवासी मजदूरों को जहां नायबतहसीलदार रविशंकर शुक्ला द्वारा नियमित स्वयं पहुंचकर तीनो टाइम के भोजन व्यवस्था का नियमित जायजा लिया जा रहा है। वहीं उनके स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर भी नियमित जांच पड़ताल की जा रही है। इसके साथ ही दूसरे राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक सुरक्षित भिजवाने हेतु वाहन व्यवस्था जिला मुख्यालय से प्रतिदिन उपलब्ध कराई जा रही है।

 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »