Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नईगढ़ी क्षेत्र में समाजसेवी कुंजबिहारी तिवारी के सहयोग से प्रवासी मजदूरों को की जा रही भोजन – पानी की व्यवस्था,कुंण्डेश्वर टाइम्स सह सम्पादक विकास भारद्वाज की रिपोर्ट

कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।देश में लॉकडाउन चल रहा है। विपरीत परिस्थितियों में प्रवासी मजदूरों का घर आना-जाना लगा हुआ है।इस बीच नईगढ़ी क्षेत्र में समाजसेवियों के सहयोग से भोजन व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है। उक्त संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी कुंजबिहारी तिवारी ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा के संकल्प के साथ सभी सहयोगी साथी सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक भोजन व्यवस्था में लगे हैं।हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र से गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों को भोजन-पानी के लिए भटकना न पड़े। इसके साथ ही श्री तिवारी ने बताया कि हम सभी ने संकल्प लिया है कि जब तक मजदूर चलते रहेंगे हम सेवा करते रहेंगे।इस कार्य में नईगढ़ी क्षेत्र के समाजसेवियों एवं प्रशासन का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है।सहयोग करने वालों में नईगढ़ी थाना प्रभारी विद्यावारिधि तिवारी,छोटेलाल साकेत, रमाशंकर चौरसिया,कान्हा सिंह, श्रीनिवास पाल,अशोक शुक्ला,दिलीप उरमलिया,अशोक तिवारी,भीम उरमलिया, रत्नाकर सिंह, सत्यनारायण चौरसिया, छोटे नामदेव, ओमप्रकाश चौरसिया,रामसिया गुप्ता,हीरा कुशवाहा, राहुल सिंह,प्रदीप तिवारी,दीपनारायण, अनिरुद्ध समेत अन्य लोग शामिल हैं।

विकास भारद्वाज, सह सम्पादक कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »