Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

न्यायाधीशों ने नेशनल हाईवे पर स्वयं अपने हाथों से यात्रियों को बांटे चने, मुरमुरे व बिस्कुट के पैकेट,हनुमना से सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट

हनुमना(रीवा)_माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार आज सायं 5:00 बजे से हनुमना न्यायालय के दोनों माननीय न्यायाधीशो ने नेशनल हाईवे के किनारे शिविर लगाकर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझते हुए देश के विभिन्न प्रांतों से आने वाले यात्रियों को चने, मुरमुरे व बिस्किट्स के पैकेट्स स्वयं अपने हाथों से लोगों को वितरित करते हुए सेवा कार्य का जहां शुभारंभ किया वही कहा कि यह सेवा कार्य आगे भी चलता रहेगा।
उल्लेखनीय है कि नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल नाके के पास शायं5:00 बजे से माननीय व्यवहार एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामावतार पटेल एवं सुश्री पूर्णिमा संयाम तथा न्यायालय के समस्त स्टॉप के साथ टोल नाके के पास बकायदा स्टाल लगाकर मार्ग से भारी संख्या में निकलने वाले भूखे प्यासे यात्रियों को चने मुरमुरे एवं बिस्किट के पैकेट जहां देर शाम तक बांटते रहे वही लोग खाने के बाद खड़े टैंकर से पानी पीकर धन्यवाद करने से नहीं चूकते थे पत्रकार संपत्ति दासगुप्ता द्वारा यह पूछे जाने पर कि तकरीबन 6 माह से कोरोना जैसी वैश्विक महामारी चल रही है और माननीय न्यायालय द्वारा अब यह सेवा कार्य प्रारंभ कियागया? के जवाब में बताया कि कल ही माननीय उच्च न्यायालय एवं माननीय जिला न्यायालय से आदेश प्राप्त हुए जिसके पालन में आज यह सेवा कार्य प्रारंभ किया गया जो आगे भी चलता रहेगा। सेवा कार्य के टाइम के बारे में श्री पटेल ने बताया कि क्योंकि 10:00 बजे से 2:00 बजे तक न्यायालय स्टाफ एवं 2:00 से 5:00 बजे तक हम लोग भी न्यायालयीन कार्य में व्यस्त रहते हैं अतः 5:00 बजे से ही यह कार्य प्रतिदिन चलेगा। 5:00 बजे से चलने पर कम लोगों के लाभान्वित होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 24 घंटे यात्रियों का आना-जाना लगा हुआ है इस कारण जबभी प्रारंभ किया जाएगा इतने समय निकलने वाले लोग अवश्य लाभान्वित होंगे। सेवा कार्य में आने वाले खर्च के विषय में उन्होंने बताया कि इसके खर्च की राशि शासन द्वारा प्रदत्त की जाएगी अभी हम लोग स्वयं व्यवस्था कर सेवा कार्य प्रारंभ किए हैं। इस अवसर पर हनुमना थाना प्रभारी जयंत अगलावे भी दल बल के साथ मुस्तैद रहते हुए स्वयं भी अपने हाथों से लोगों को सामग्री का वितरण किया सेवा कार्य में नाजिर रामानुज सोनी , राजेश मिश्रा अंकित अग्रवाल रोहित गुप्ता अंजली मिश्रा वीरेंद्र मिश्रा नागेंद्र साकेत धनेश कुमार साकेत बृजेश चौरसिया रवि नामदेव सिस्टम ऑफीसर अजय साकेत प्रेमशंकर सेन यज्ञ नारायण शुक्ला अनूप मिश्रा विजय तिवारी सुशील तिवारी एडवोकेट क्रमशः अभिषेक सिंह आशीष सिंह रामाभिलाख पटेल आदि की सक्रिय भूमिका अतीव सराहनीय रही।

सम्पति दास गुप्ता, पत्रकार हनुमना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »