Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

दुधमुहे बच्चे को बिलखता छोड़ विवाहिता ने लगाई फांसी,तहसीलदार, आरआई व पत्रकारों ने की गरीबी से जूझ रहे परिवार की मदद,पन्ना से राजेन्द्र सिंह लोधी की रिर्पोट

पन्ना। लाॅक डाउन के चलते कामकाज बंद होने से दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले परिवारों के भरण पोषण में संकट देखा जा रहा है, शायद इसी वजह से परिवारिक विवादों में भी बढ़ोतरी और आत्महत्या जैसे मामले बढ़ रहे हैं। ताजा मामला जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर के वार्ड नं- 01 टगरा का है जहां किराए के कमरे में रहने वाली रश्मि रैकवार पति राघवेंद्र एक बार ने तंगहाली और परिवारिक झगड़े से मुक्ति के लिए अपने 7 माह के मासूम बच्चे को रोते बिलखते छोड़ कर फांसी के फंदे पर झूल गई, जब तक महिला का पति एवं मां और मोहल्ले के लोग कुछ समझ पाते महिला के प्राण पखेरू उड़ चुके थे, सूचना पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी अभिषेक पाण्डेय और पन्ना तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा उपरांत शव को पीएम के लिए भेजा, 20 मई को पीएम उपरांत अंतिम संस्कार की तैयारी की गई पर मृतिका के पति राघवेन्द्र रैकवार और मां कमला रैकवार के पास अंतिम संस्कार के लिए भी पैसे नहीं थे, सरपंच और सचिव से मदद मांगने पर इंकार का सामना करना पड़ा, कुछ लोगों द्वारा यह जानकारी, तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी और पत्रकार संजय सिंह राजपूत को दी गई।
सूचना पाते ही पहुंचाई मदद
मृतिका के परिजनों की समस्या को गंभीरत से लेते हुये तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी, आर.आई. जे.पी. रावत, पत्रकार संजय सिंह राजपूत, भानु प्रसाद गुप्ता, आशिक खान, इदरीश मोहम्मद, संदीप पाण्डेय, राजेन्द्र लोधी एवं मनीष सारस्वत ने 5-5 सौ रुपये सहायता स्वरूप कुल 4 हजार रुपये मृतिका की मां को सौंप कर जरूरत पड़ने पर और सहयोग का आस्वाशन दिया वहीं तहसीलदार ने शासन की योजना के तहत लाभ दिलाने की बात कही, इस दौरान अधिकारियों पत्रकारों के साथ तमाम स्थानीय निवासी मौजूद रहे। लोगों ने बताया कि मृतिका की मां को उसके पति ने छोड़ रखा है, जिससे वह अपने मायके में किराए पर रह कर बर्तन मांज कर गुजारा करती है, जो लाॅग डाउन की वजह से बंद चल रहा था मृतका के घर की हालत खराब होने पर वह लाॅग डाउन के बाद अपनी मां पर आश्रित थी, पति जरा-जरा सी बात पर झगड़ा करता रहता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »