Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कमिश्नर ने मास्क न लगाने पर कार्यपालन यंत्री पर लगाया जुर्माना,रीवा से ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

रीवा संभाग के कमिश्नर डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने संजय गांधी हास्पिटल में निर्माणाधीन वायरोलॉजिकल डायग्नोस्टिक लैब निर्माण का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र शर्मा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क नहीं पहने हुए थे। कमिश्नर ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन पर सौ रूपए का जुर्माना लगाया। जुर्माने की राशि भारतीय रेडक्रास संस्था रीवा में जमा करायी गई। कमिश्नर ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए किए गए लॉकडाउन में कई प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किए गए हैं। इन आदेशों का संबंध सबकी स्वास्थ्य रक्षा तथा जीवन रक्षा से है। हर व्यक्ति को लॉकडाउन के नियमों और निर्देशों का पालन करना चाहिए तभी कोरोना से बचाव हो सकेगा। सभी अधिकारी तथा कर्मचारी अपने कार्य स्थल में मास्क अथवा फेस कवर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। घर से बिना मास्क लगाये बाहर निकलना दण्डनीय अपराध है। मौके पर उपस्थित डीन डॉ. एपीएस गहरवार ने कार्यपालन यंत्री श्री शर्मा को तत्काल मास्क उपलब्ध कराया। कमिश्नर डॉ. भार्गव ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को लॉकडाउन के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आम जनता से भी घर से बहुत आवश्यक कार्य होने पर ही बाहर निकलने तथा मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »