Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

ग्रीन जोन में खुल सकेंगे सैलून तथा पार्लर – गृह विभाग ने जारी किये निर्देश,रीवा से ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 21 मई 2020. प्रदेश में ग्रीन जोन के जिलों में कुछ प्रतिबंधों के साथ सैलून तथा पार्लर खुल सकेंगे। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं। जिसके अनुसार सैलून एवं पार्लर में बुखार, जुकाम, खांसी एवं गले में खराश से पीड़ित व्यक्तियों का प्रवेश निषेध होगा। सैलून तथा पार्लर के प्रवेश द्वार पर हैण्ड सेनेटाइजर की उपलब्धता एवं उपयोग अनिवार्य होगा। सभी बाल काटने वाले केश शिल्पियों को फेस मास्क, हेड कवर तथा एप्रन का हर समय उपयोग अनिवार्य होगा। प्रत्येक ग्राहक के लिए अलग से डिस्पोजेबल तौलिया तथा पेपर का उपयोग किया जायेगा। हेयर कटिंग सैलून एवं पार्लर में उपयोग किये जाने वाले उपकरणों का एक बार उपयोग करने के बाद उन्हें सेनेटाइज करना अनिवार्य होगा। प्रत्येक हेयरकट के उपरांत स्टाफ को अपने हाथों को सेनेटाइज करना होगा। साथ ही सैलून एवं पार्लर के कामन एरिया, फर्श, लिफ्ट, सीढ़ियों तथा रेलिंग को डिइन्फेक्शन करना अनिवार्य होगा। इन निर्देशों के पालन के साथ ही सैलून एवं पार्लर संचालित होंगे।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »