Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कलेक्टर ने रीवा जिले की चार बस्तियों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के दिये आदेश,रीवा से ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

कलेक्टर ने ग्राम पटना, हिनौता, बड़ी गोरगी तथा रमकुई को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया

रीवा 21 मई 2020. जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाये जाने पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बसंत कुर्रे ने संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के आदेश दिये हैं। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार कलेक्टर ने ग्राम रमकुई, ग्राम बड़ी गोरगी, ग्राम हिनौता तथा ग्राम पटना के विभिन्न वार्डों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया है। यह आदेश मध्यप्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देशों तथा मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार तहसील हुजूर के ग्राम रमकुई के भुइंया बाबा मंदिर से बाईपास रोड तक वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। तहसील गुढ़ के ग्राम बड़ी गोरगी के वार्ड क्रमांक दो से वार्ड क्रमांक 18 तक के क्षेत्र तथा तहसील सेमरिया के ग्राम हिनौता के वार्ड क्रमांक 17, 18 तथा वार्ड क्रमांक 19 को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। तहसील सेमरिया के ही ग्राम पटना के वार्ड क्रमांक आठ से 14 तक वार्डों को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार घोषित किये गये कंटेनमेंट क्षेत्र में निवास करने वाले सभी निवासियों को होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। इन सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने के लिए अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त सभी का भी प्रवेश वर्जित होगा। कंटेनमेंट एरिया में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता तथा अन्य स्थानीय कर्मचारियों के दल तैनात किये गये हैं। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्र के प्रत्येक घर में जाकर निर्धारित प्रपत्र में व्यक्तियों की जानकारी तैयार की जायेगी। कंटेनमेंट क्षेत्र में होम क्वारेंटाइन व्यक्तियों की निगरानी के लिए भी दल तैनात किया गया है। इनके द्वारा कंटेनमेंट क्षेत्र में होम क्वारेंटाइन कराये गये सभी व्यक्तियों का प्रतिदिन फालोअप किया जायेगा। कोरोना से संक्रमित संदिग्ध की जांच रिपोर्ट निगेटिव न आने अथवा रिजल्ट पाजिटिव आने पर सभी को 14 दिन तक होम क्वारेंटाइन में रहना अनिवार्य होगा।
जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर ने चारो कंटेनमेंट क्षेत्र के लिए संबंधित एसडीएम को इंसिडेंट कमाण्डर नियुक्त किया है। ग्राम पटना तथा ग्राम हिनौता के लिए एसडीएम सिरमौर संजीव कुमार पाण्डेय, ग्राम बड़ी गोरगी के लिए एसडीएम गुढ़ शिशिर गेमावत तथा ग्राम रमकुई के लिए एसडीएम हुजूर श्रीमती फरहीन खान को इंसिडेण्ट कमाण्डर बनाया गया है। इन्हें सहयोग देने के लिए राजस्व, पुलिस, जनपद पंचायत, स्वास्थ्य विभाग तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तैनात किये गये हैं। कलेक्टर ने कंटेनमेंट क्षेत्र में निर्देशों तथा प्रतिबंधों का कठोरता से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »