Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

एक बाइक में 5 लोग 950 किलोमीटर का लंबा सफर 430 किलोमीटर सफर पूरा कर मैहर में मिले,सतना से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो राकेश पोद्दार की रिपोर्ट

लॉक डाउन में सब बंद है, मजबूर हो मजदूर, अपने माध्यम से सफर कर रहे हैं,

भोपाल से बिहार के लिए निकले इन युवाओं की तस्वीरें मैहर की है

जहां मजबूरी में एक ही मोटरसाइकिल में सवार हो भोपाल से निकले और मैहर में रुके ही थे की तस्वीर कैमरे में कैद हो गई ।
मैहर में 430 किलोमीटर का सफर पूरा करने के बाद जब उनसे पूछा गया कि कहां जाना है,…?

तो मोटरसाइकिल में सवार 5 लोगों में एक ने बताया कि छपरा जाना है

छपरा यानि कि बिहार राज्य का जिला

इस चिलचिलाती धूप में आखिर आगे का सफर कैसे करोगे ?

ये सवाल रखा गया,…।

ज्ञात हुआ जैसे 430 किलोमीटर का सफर भोपाल से कर आए, वैसे ही ।

एक ही मोटरसाइकिल में सवार हो 5 लोग जब भोपाल राजधानी से निकले होंगे तो रास्ते में कई जगह नाका, चेक पोस्ट, पुलिस बैरियल, हर जिले की सीमाओं पर पुलिस सब मिले होंगे ।

सभी के सभी ने देखा होगा, सवाल जवाब के लिए रोका भी होगा,

मगर उसके बावजूद भी कोई मदद के लिए आगे नहीं आया और ना ही इनके आगे के सफर की व्यवस्था की

न ही इस पर विचार किया कि वो सुरक्षित भर कैसे पहुंचेंगे ।

मोटरसाइकिल में कुल 5 लोग सवार थे जिनमें तीन युवक और दो युवतियां थी ।

इनमें से किसी के पास हेलमेट नहीं थी । मोटरसाइकिल में अपने को असुरक्षित कर सभी चलने को मजबूर थे, मगर दूर का सफर है, यह जान बैठने की वयवस्था, आराम से बैठा जा सके इसके लिए सीट में पीछे मटगार्ड गार्ड पर लकड़ी बांध रखी थी । जब सभी मैहर में  जलपान करने के लिए रुके  तो उनसे यह जानकारी प्राप्त हुई, जलपान करने के बाद आगे अपने सफर की ओर फिर चल पड़े ।

जनता कर्फ्यू से लगातार अब तक लॉक डाउन चालू है ।

प्रधानमंत्री जी के आदेशानुसार अलग-अलग चरणों में अलग-अलग लॉक डाउन बढ़ता चला गया ।

हरचरण में कुछ न कुछ छूट दी गई ।

मगर पहले की तरह ट्रेनों और बसों को चलने की छूट नहीं दी गई ।

चुनिंदा ट्रेनों का संचालन कर सरकार फंसे हुए मजदूरों को उनके क्षेत्र पहुंचाने का प्रयास कर रही है ।

उसके बावजूद भी बहुत से लोग फंसे हुए हैं और बहुत से लोगों का ट्रेनों के माध्यम से सफर कर पाने का प्रयास सफल नहीं हो रहा है ।
फंसे हुए मजदूर, मजबूर हो, बिना काम धाम के खाली जेब, अपने घर पलायन करने के लिए विवश हैं ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »