Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

किसानों की समस्याओं व माँगो को लेकर कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,दमोह कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

समस्याओं का जल्द निराकरण की मांग की

हटा – क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर सतत आवाज उठाने वाले कांग्रेसी नेता दीपेश पटेरिया ने एक बार फिर किसानों के हक के लिये अपनी आवाज बुलंद की है । उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार लगातार किसानों के हित मे काम कर रही थी,लेकिन सरकार को षड्यंत्र पूर्वक गिराने के बाद अब भाजपा सरकार किसानों को परेशान कर रही है। कांग्रेस नेता दीपेश पटेरिया के द्वारा हटा एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में उल्ल्लेख किया है कि उड़द – सोयाबीन की फसल प्राकृतिक आपदा में नष्ट हो जाने के बाद किसानो ने कर्ज लेकर दिन रात अपने परिवार का पेट काटकर नई फसल का उत्पादन किया था और जब आज किसानों ने अच्छा उत्पादन किया तो उसकी फसलों का सही दाम प्राप्त नहीं हो पा रहा , हमारे अन्नदाता ने विपत्तियों और अभावों को सहकर सरकारी खरीदी का इन्तेजार किया लेकिन आज वो अपने आप ठगा हुआ महसूस कर रहा है अतः प्रशासन व सरकार से आग्रह है कि किसानों की निम्न समस्याओं पर तत्काल प्रभावी कदम उठाते हुए उन्हें हल किया जाए । सायलों केन्द्र में किसान बंधु 4-5 दिन से कतारों में वाहनों के साथ खड़े है इस भीषण गर्मी में उनकी साइलो केन्द्र पर उनके लिए व्यवस्था की जाये एवं जिन भी किसानो के रजिस्टेशन हुए है उनकी पूर्ण उपज को खरीदने की व्यवस्था हो । लॉक डाउन के कारण अभी भी क्षेत्र के बहुत से किसानों की उपज को लेकर साइलो केन्द्र तक नही पहुंच पाये ऐसे में खरीदी की तिथि को 10 दिवस के लिए बढ़ाया जाए ताकि किसान अपनी फसल को व्यवस्थित केन्द्र तक ला सके । चना खरीदी में किसानों के साथ सरकार जो भेदभाव कर रही नियम कायदों में उलझाकर किसानों के चने को अमानक बता कर उनकी फसल को नहीं खरीद रही जिसके कारण हमारा अन्नदाता कम दामों बाजार में बेचने को विवश है , चने की फसल की फसल की खरीदी को केन्द्र में चालू कराया जाये । फसल बीमा की राशि अन्य जिलों में प्राप्त हो रही है लेकिन दमोह जिले सहित हटा पटेरा के बैकों के खातों में अभी तक राशि नही आ रही है उसे तत्काल भुगतान कराया जाये । पूर्व काग्रेस सरकार ने उडद – सोयाबीन की प्राकृतिक आपदा ग्रस्त फसलों के मुआवजे को चार किस्तों पर देने का निर्णय लिया था सभी किसानों के खातों में एक किस्त का भुगतान भी हो गया था शेष तीन किस्तों का तत्काल भुगतान किसानों के खातों में कराया जाये । पिछली सरकार द्वारा 2 लाख रूपये तक की किसानों की कर्जमाफी कर दी गई योजना में बचे हुए शेष किसानों को इस योजना के दायरे मे लाकर उनकी कजमाफी की जाये । ‘ किसानो की इन सभी समस्यओं पर गम्भीरतापूर्ण प्रभावी कदम उठाते हुए अन्नदाता के हितों निर्णय ले , अगर हमारी मांगे न मानते हुए किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है तो जनहित के लिए किसानों के साथ आंदोलन के लिए विवश होना पडेगा जिसका जिम्मेदार प्रशासन स्वयं होगा ।

मोहन पटेल, ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स दमोह

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »