Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

वेतन-भत्तों में कटौती राज्य सरकार वापस लें अपना निर्णय,छत्तीसगढ़ टीचर्स एशोसिएशन ने की मांग

वेतन भत्ते मे कटौती कर्मचारियों के साथ अन्याय है- देवेन्द्र साहू,मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ टीचर्स एशोसिएशन-राजनांदगांव

राजनांदगांव- सरकारी कर्मचारियों के लिए यह जरूरी सूचना है। कोरोना वायरस का कर्मचारियों की नौकरी, तरक्की , प्रमोशन सब पर असर पड़ा है। राज्य सरकार ने कोरोना के कारण प्रदेश में राजस्व की कमी आई है,इसके चलते आज राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। प्राप्ता जानकारी के अनुसार राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों व अधिकारीयों के इन्क्रीमेंट (वेतन वृद्धि) पर एक साल के लिए रोक लगा दी है और ये आदेश आगामी आदेश तक जारी रहेंगे हालाँकि 1 जनवरी 2020 और 1 जुलाई 2021 से पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय कर्मचारियों पर लागु नही होगा इसके साथ ही पदोन्नति,क्रमोंन्नती के फलस्वरूप देय एरियर्स राशी के भुगतान पर रोक लगा दिया है कोरोना की लड़ाई के नाम पर राज्य कर्मियों के वेतन-भत्तों में भारी कटौती करने के राज्य सरकार के फैसले का विरोध बढ़ता जा रहा है। इस निर्णय के विरोध में छत्तीसगढ़ के कर्मचारी संगठन ने भी सरकार के निर्णय का विरोध किया है। आने वाले दिनों में राज्यों के कर्मचारी संगठन इसके खिलाफ आवाज उठाने की बात कर रही है। और उम्मीद की है कि सरकार अपने इस फैसले को वापस ले या उसमें संशोधन कर दे।

वेतन-भत्तों पर कैंची चलाने से पहले कर्मियों से सलाह लेनी चाहिए थी।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता,जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा,जीवन वर्मा, हंस मेश्राम, चन्द्रिका यादव,देवेन्द्र साहू, राजेश राजपूत,मनोज वर्मा, कमलेश्वर देवांगन,ललिता कन्नौजे,पंचशीला सहारे,राजकुमारी जैन ने कहा है कि देश व् राज्य का हर सरकारी कर्मचारी आज कोरोना की लड़ाई में अपना योगदान दे रहा है। राज्य सरकार को अपने कर्मियों के वेतन-भत्तों पर कैंची चलाने से पहले उन्हें विश्वास में लेना चाहिए था। उन्होंने आगे बताया की हम सबने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष फंड में जमा कराया है। कई विभागों में कर्मियों ने अपनी इच्छानुसार राशि भी दान की है। अब इनकी सेलरी या भत्ते काटकर इन्हें परेशान नहीं करना चाहिए। कई विभागों के कर्मियों ने अपने अपने तरीके से जरूरतमंद लोगों की मदद की है। कोरोना की लड़ाई में राज्य के कर्मचारियों को गली मुहल्लों में आम जनता को मुफ्त राशन , फ्री मास्क व पीपीई किट और दवाइयां बांटते हुए देखा जा सकता है। कामगारों और मजदूरो की मदद करने के लिए इन कर्मचारियों की जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है। कोविड -19 के संक्रमण के बचाव हेतु लागू देशव्यापी लॉक डाउन के कारण राजस्व प्राप्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का हवाला देते हुए राजस्व प्राप्ति की भरपाई कर्मचारियों के इंक्रीमेंट रोकना सर्वथा अनुचित तथा असहनीय है।

मुश्किल वक्त में राज्य कर्मचारियों के वेतन भत्तें कटौती का फैसला गैरजरूरी

छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गोपी वर्मा, प्रवक्ता देवेन्द्र साहू ने कहा कि शासन के पास राजस्व प्राप्ति के अन्य माध्यम भी है उनका उपयोग सरकार को करना चाहिए। कोरोना संक्रमण काल मे निम्न वर्ग को विभिन्न प्रकार के लाभ व सुविधाएं दी जा रही है, वही उद्योग, व्यापार के लिए सहायता का पैकेज जारी किया गया है, तो कर्मचारियो के हिस्से में वर्ष में एक बार वेतनवृद्धि का समय आता है, उस पर रोक लगाने से महंगाई के दौर में उनके परिवार की व्यवस्था बिगड़ जाएगी, आखिर सरकार कर्मचारियो के लिए ऐसे कठोर निर्णय कैसे ले सकती है? इसके बावजूद राज्य भर के समस्त कर्मचारियों के वेतन भत्तों पर कैंची चला दी गई। राज्य सरकार का यह फैसला पूरी तरह गलत है। सरकार को समय रहते वेतन भत्तों में कटौती की आदेश वापस लेनी चाहिए। मुश्किल वक्त में राज्य के कर्मचारियों की डीए कटौती का फैसला सही नही है राज्य सरकार से निवेदन है कि कोरोना जैसी महामारी के मुश्किल वक्त में राज्य कर्मचारियों में वेतन भत्तों में कटौती का फैसला थोपना उचित नहीं है। सरकार को वेतन भत्ते में कटौती से परे फिजूलखर्ची वाली योजनाओं पर रोक लगानी चाहिए। छत्तीसगढ शासन द्वारा कर्मचारियों एवं अधिकारियों के इंक्रीमेंट पर लगाई गई रोक के विरोध में आवश्यक चर्चा एवं रणनीति बनाने के लिये अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के सभी घटक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधियों की बैठक 28 मई 2020 गुरूवार को शायं 5 बजे स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यालय रायपुर में आयोजित की गई है।

सुरेन्द्र कुसमाकर”श्रीमाली”सम्पादक कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »