Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना वायरस कोविड की रोकथाम के लिए नयी गाइडलाइन जारी – कलेक्टर बसंत कुर्रे, रीवा से ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

रीवा 29 मई 2020. कलेक्टर बसंत कुर्रे ने बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 की रोकथाम के लिए केरल राज्य के मॉडल को सबसे उपयुक्त माना गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रोटोकॉल के अनुसार टेस्ट, ट्रेस, आईसोलेट एवं सपोर्ट के आधार पर रणनीति तैयार कर लागू की गयी थी। प्रदेश में आईडेटीफाई, आईसोलेट, टेस्ट एवं ट्रीटमेंट की रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। प्रवासी श्रमिकों की वापसी के उपरांत उन्हें नियमित पर्यवेक्षण में रखा जाना आवश्यक है ताकि उनकी लक्षण उत्पन्न होने पर शीघ्र से शीघ्र टेÏस्टग, कान्टेक्ट ट्रेसिंग, होम आईसोलेशन, क्वारेंटीन की कार्यवाही कर संभावित चेन को तोड़ने की कार्यवाही की जा सके। इसके लिए गाइडलाइन जारी की गयी है।
कलेक्टर ने बताया कि मैदानी स्तर पर आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी वर्कर, गांव में आरएमपी तथा परंपरागत पद्धतियों से उपचार करने वाले व्यक्तियों को इस संबंध में बताया जाना चाहिए। अधिकांश लोग जो इनके सर्वप्रथम संपर्क में आते हैं और यह प्रथम प्वाइंट आफ कान्टेक्ट होने के कारण शीघ्र से शीघ्र सूचना दे सकते हैं। ताकि समय रहते (इससे पहले कि वो संक्रमण अधिक लोगों को फैलाये) संभावित संक्रमित व्यक्ति की प्रोटोकाल अनुसार आगामी कार्यवाही की जा सके। मैदानी अमले को कोरोना वायरस के लक्षणों के बारे में जानकारी रहे। उक्त कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाय। उन्हें आईईसी सामग्री भी दी जाय। उन्होंने बताया कि सभी क्लीनिकों पर कार्यरत चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन एवं अन्य कर्मचारियों को उनको स्वंय के बचाव संबंधी प्रोटोकाल के लिए प्रशिक्षत किया जाय। उन्होंने कहा कि सभी क्लीनिकों पर थर्मल गन, पल्स ऑक्सीमीटर, फेस मास्क, ग्लब्ज, हैण्ड सेनेटाइजर हो तथा परीक्षण खुले व हवादार कमरों में रखा जाय। उन्होंने कहा कि फीवर क्लीनिक पर जो सैंपल लिए जाते हैं उनको शीघ्र ही जिला स्तर पर या संबंधित लैब पर पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय।
कलेक्टर ने बताया कि होम आईसोलेशन में रखे गये व्यक्ति को निर्देशों का पालन करते हुए आरोग्य सेतु एवं सार्थक एप डाउनलोड कर नियमित तौर पर स्वास्थ्य की जानकारी दें। बिना टेस्ट के संक्रमित व्यक्ति को निकटतम सीसीसी, डीसीएचसी केन्द्र पर रेफर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्र तथा कस्बों में आवादी के घनत्व को देखते हुए हीट मैप की समीक्षा की जाय। आरआरटी, एसआरटी, एमएमयू दल की समीक्षा कर ग्रामीण क्षेत्रों में कान्टेक्ट ट्रेसिंग, सैम्पलिंग करें। आरबीएसके के अन्तर्गत मेडिकल आफिसरों के दल स्वास्थ्य परीक्षण एवं सैंपलिंग करें। स्थानीय स्तर पर कान्टेक्ट ट्रेसिंग की जाय। संबंधित व्यक्ति की कान्टेक्ट ट्रेसिंग उसमें लक्षण आने के दो दिन पूर्व से चालू करें। बिना लक्षण के प्रकरणों में सैंपल लेने के दो दिन पूर्व से कान्टेक्ट ट्रेसिंग करें। उन्होंने बताया कि 80 प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव मरीज या तो बिना किसी लक्षण के होते हैं या माइल्ड लक्षण वाले होते हैं। इन्हें शासकीय संस्थाओं एवं परिसरों के कोविड केयर सेंटर में आईसोलेशन में रखा जाय। कोविड संदिग्ध एवं कोरोना पाजिटिव मरीज को कोविड केयर सेंटर में पृथक-पृथक आईसोलेट करें। समस्त कोविड केयर सेंटर में डिसइंफेक्शन तथा आईपीसी प्रोटोकाल का पूर्ण रूप से पालन करें। शासकीय चिकित्सालयों और शासकीय मेडिकल कालेज में आईसोलेशन बेड बिथ आक्सीजन सपोर्ट एवं आईसीयू बेड की व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्तियों तथा संभावित संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु उपरांत क्रियाकर्म की प्रक्रिया प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाय। कलेक्टर ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए एम्बुलेंस किराये पर लेने, मोबिलिटी सपोर्ट, सैंपल एकत्रीकरण एवं जांच उपचार और आईईसी, बीसीसी, कोविड केयर सेंटर का प्रबंधन, क्वारेंटाइन सेंटर का प्रबंधन, अतिरिक्त मानव संसाधन, प्रशिक्षण एवं कोविड मरीजों के लिए भोजन व्यवस्था हेतु पर्याप्त बजट उपलब्ध करा दिया गया है।

होम क्वारेंटीन का उल्लंघन करने पर होगा 2 हजार रूपये जुर्माना – कलेक्टर

रीवा 29 मई 2020. कलेक्टर बसंत कुर्रे ने बताया कि कोविड-19 के अन्तर्गत संदिग्ध प्रकरणों एवं ऐसे प्रकरण जिसमें व्यक्ति को होम क्वारेंटीन किया गया है यदि संबंधित व्यक्ति होम क्वारेंटाइन के नियमों का उल्लंघन करता है तो उस पर 2 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया जायेगा।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो, कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »