Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

छात्राओं की परेशानी देख बनवाई सीधी सड़क, गांव से स्कूल की दूरी 18 किलोमीटर से घटकर सिर्फ 2 किलोमीटर रह गई,पन्ना से राजेन्द्र सिंह लोधी की खास रिर्पोट

पन्ना जिले की ग्राम पंचायत रनवाहा का मामला

रनवाहा से कुलुआ ग्राम तक खेतों के बीचों-बीच से बनाई नई सड़क


महिला सरपंच की सराहनीय पहल पर गांवों के किसानों ने दी भूमि,रनवाहा के लिए यह रोड संजीवनी साबित होगी

पन्ना। मन में अगर कुछ कर गुजरने का जज्बा हो और इरादा नेक हो तो हर मुश्किल असान हो जाती है। ग्राम पंचायत के ग्रामों का आवागमन बंद था, यह कहावत जिले की जनपद पंचायत पन्ना की ग्राम पंचायत रनवाहा की महिला सरपंच राजकुमारी राजा महदेले पर चरितार्थ होती है। पंचायत की बेटे-बेटियों को हायर सेकेण्डरी स्कूल बराछ जाने के लिए 18 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। इस तरह स्कूल आने-जाने के 36 किलोमीटर के बेहद कठिन थकान भरे सफर से होने वाली परेशानी छात्र-छात्राओं को निजात दिलाने के लिए महिला सरपंच ने विशेष प्रयास कर खेतों के बीच से सीधी सड़क का निर्माण कराया है। नई सड़क के बनने से कुलुआ गांव से बराछ स्थित स्कूल की दूरी घटकर महज 4 किलोमीटर रह गई है। यानि अब रनवाहा पंचायत के छात्र-छात्राओं को स्कूल आने जाने के लिए औसतन 8 से 10 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ रहा है। नई सीधी सम्पर्क सड़क के बनने से सिर्फ स्कूली छात्र-छात्रायें नहीं गांव और क्षेत्र के तमाम लोगों ने खुशी जाहिर की है। साथ ही नई सड़क के निर्माण के लिए सरपंच को अपनी ओर से पूर्ण सहयोग देते हुए रास्ते में जिन किसानों के खेत पड़े है उनके द्वारा सड़क निर्माण की सहर्ष सहमति दी गई है।लगभग 45 से 50 किसानों द्वारा नि जमीन दी गई। उल्लेखनीय है कि कुल्हुआ से रनवाहा तक बनी 2 किलोमीटर से अधिक लम्बाई वाली सड़क में सिर्फ एक किलोमीटर सड़क ही मनरेगा से स्वीकृति हुई है। शेष सड़क का निर्माण कार्य महिला सरपंच राजकुमारी राजा महदेले द्वारा जन भागीदारी से कराया गया जा रहा है। सड़क पर मिट्टी बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। अब उस पर मुरूम की परत बिछाकर समतलीकरण कराया जाना है। नई सड़क के निर्माण से पंचायत के दोनों गांवों के बीच की दूरी घट गई है और लम्बा चक्कर लगाने से लोगों को निजात मिल गई है। वहीं इस सड़क के बनने से श्रमिकों को कोरोना संकटकाल में रोजगार भी मिल रहा है। कुल्हुआ और रनवाहा के बीच शाॅर्टकट सीधी सम्पर्क सड़क का बहुप्रतीक्षित निर्माण होने से दोनों गांवों के लोगों का आवागमन जहां सुगम हो गया है वहीं उनके समय और श्रम की भी बचत हो रही है। नई सड़क निर्माण से बराछ, गुनौर सहित अन्य कई स्थानों की दूरी घट गई है। नवीन सड़क निर्माण कार्य में ग्रामीण किसानों का सराहनीय योगदान रहा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »