Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना से बचे कलाकार और आम लोगों को भूख से बचाया जाए : – मदन भारती दिल्ली

  • नई दिल्ली – कोरोना का क़हर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है और इस महामारी से मरने वालो की संख्या भी तेजी बढ़ रही है. अनलॉक पार्ट वन मे भी इन्हें नहीं कोई राहत. उधर सरकारे कोरोना से बचाव के तमाम प्रयास कर रही है जिसमें एक लॉक mडाउन भी है जो आंशिक तौर पर अब हटाया जा रहा है लेकिन लॉक डाउन के बहुत सारे साइड इफेक्ट भी सामने आये हैं औरआ रहे हैं जिसमें हताशा, निराशा, बेरोजगारी और भुखमरी मुख्य रूप से चिंतित करने वाला है, यह कहना है विख्यात जादू साहित्य लेखक और इवेंट इंडस्ट्री से पिछले तीस वर्षों से जुड़े मैजिक इवेंट दिल्ली के डायरेक्टर मदन भारती का.
    श्री भारती के अनुसार अब यह कहा जाने लगा है कि हमे कोरोना साथ ही जीना सीखना पड़ेगा. आज हालात यह है कि ..रोज़ कमाने खाने वाले एक करोड़ से ज्यादा लोगों मे बीमारी से कहीं ज्यादा बेरोजगारी और भूख का भय समा गया है, लोग मनोरोग की चपेट मे आ गए हैं ।चाहे जादूगर हो या किसी भी कला क्षेत्र का कलाकार, उनके सहायक हो , मजदूर वर्ग हो या फुटपाथ वाले दुकानदार,श्रेणी विहीन असंगठित मजदूर, सब के दिलों दिमाग मे भूख से मरने का डर व्याप्त हो गया है.कस्बाई क्षेत्र के और सरकारी संरक्षण विहीन पत्रकार साथी भी ऐसी ही स्थिति मे है.
    श्री भारती कहते हैं कि जिस तरह फ़िल्मी दुनिया की समस्याओं को महाराष्ट्र और बंगाल की सरकार ने गंभीरता से लिया है, वैसे ही सभी कलाकारो, जादूगर शो, मेला, म्यूजिक शो आदि के बारे मे भी गंभीरता से निर्णय लिया जाए, छोटे दुकानदारों का भी ख्याल रखा जाए. कई राज्य ने कलाकारों को एक एक हजार रुपये की सहायता के लिए भी कलाकारों के सामने ऐसे ऐसे सवाल और शर्त रख दिए मानो वो आई एस अधिकारी का इम्तेहान हो.. ना पास करेगा ना देंगे एक रुपये. * श्री भारती कहते हैं कि बेकार पड़े सरकारी जमीन और नगर के हॉल मेला और जादू शो के लिए हर शहर मे निशुल्क दिया जाए*. हर कार्यक्रम के साथ उचित गाइड लाइन तय कर दिए जाए, सरकारी होर्डिंग्स भी ऐसे आयोजन के प्रचार हेतु निशुल्क दिए जाना जरूरी होगा. राजस्व वसूली की जगह सहायक मोड पर आए सरकार और निगम, पारिषद टीम. ये सभी कलाकार ज़न संदेश पहले भी बिना एक रुपये लिए प्रसारित करते रहे हैं जो एक तरह से सरकार के ऊपर कर्ज है कलाकार समाज का. आज भी सरकार के सभी संदेश ऐसे कार्यक्रम के द्वारा भी ज़न ज़न तक पहुंचाये जाए पर कलाकारों को सहूलियत संरक्षण मिले . उनके लिए तत्काल राहत पैकेज के द्वारा इस उपेक्षित वर्ग को सहारा दिया जाना वक्त का तकाज़ा है, पत्रकारिता के लोगों (वीआईपी नहीं) को भी संरक्षण मिले क्योंकि ये वास्तविक देश सेवी समाज सेवी हैं. मजदूरों और रोज कमाने खाने वाले जिनका नाम कहीं किसी लिस्ट मे नही उनकी तत्काल मदद होना चाहिए. उन्हीं के वोट से सरकारे बनतीं और गिरती भी है. लोकतांत्रिक व्यवस्था असली नायकों को नजरअंदाज ना करे अन्यथा भावी इतिहास इस बुरे दौर मे सरकार की भूमिका पर सदियों तक सवाल उठाता रहेगा ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »