Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

पूर्व सरपंच व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष को चौकी प्रभारी ने बेरहमी से पीटा शिकायत पर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने दिये जांच के आदेश,पन्ना से राजेन्द्र सिंह लोधी की रिपोर्ट

पन्ना। जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के चंदौरा चैकी प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला पर अजयगढ़ भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच ओम प्रकाश लोधी को बेरहमी से पीटने के आरोप लगे हैं। पीड़ित पूर्व सरपंच व अजयगढ़ भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष ओम प्रकाश लोधी पिता रामस्वरूप लोधी उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम देवगांव थाना अजयगढ़ ने पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को शिकायती आवेदन सौंपकर बताया कि 31 मई 2020 को सुबह लगभग 9ः00 बजे वह ग्राम पंचायत चंदौरा के पूर्व सरपंच का आॅपरेशन होने के कारण उनके हाल-चाल जानने जा रहे थे तभी चंदौरा विद्यालय के पास चैकी प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला मेरी गाड़ी को रोककर अश्लील गालियां देने लगे, विरोध करने पर चैकी प्रभारी ने बेरहमी से लाठियां बरसाना शुरू कर दी, जिससे मेरे बाएं पैर, कमर, पीठ और हाथ में कई जख्म देखे जा रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी को शिकायती आवेदन सौंप कर कार्यवाही की मांग की है। गौरतलब हो कि इससे पहले भी अजयगढ़ पुलिस द्वारा एक 108 एंबुलेंस चालक को बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था, जिस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई, पीड़ित ओम प्रकाश का आरोप है कि मेरे शरीर में कई घाव हैं एमएलसी कराने के बजाय एसडीओपी से जांच का हवाला देकर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोसिस की जा रही है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब जनप्रतिनिधि और सत्ताधारी पार्टी के पदाधिकारी ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो आम नागरिकों की सुरक्षा की उम्मीद कैसे की जा सकती है। पीड़ित ने शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और पुलिस महानिदेशक भोपाल को भी भेजी है। अब देखना यह है कि इस मामले में क्या कार्रवाई होती है।

इनका कहना है-

मेरी पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी से बात हुई है उन्होंने मामले की जांच के आदेश दिये हैं, जांच में दोषी पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही होगी, पीड़ित आम आदमी हो या पार्टी कार्यकर्ता किसी के साथ अन्याय बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

बृजेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक पन्ना,

यह लोग मोटर सायकल में तीन लोग बैठ कर गाड़ी चला रहे थे जो पुलिस को देख कर मोटर सायकल छोड़ कर भागने लगे थे, हमारे द्वारा उन्हें समझाईस देकर भगा दिया गया था कोई गाली गलौझ या मारपीट नहीं की गई है।

सुशील कुमार शुक्ला, चौकी प्रभारी चंदौरा,

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »