Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा जिले का प्यार और अनुभव जीवन भर याद रहेगा – श्री कुर्रे कलेक्ट्रेट में स्थानांतरित कलेक्टर श्री कुर्रे को दी गयी भावभीनी विदाई,रीवा से सम्भागीय ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

रीवा 09 जून 2020. कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित सादे सभारोह में स्थानांतरित कलेक्टर श्री बसंत कुर्रे को भावभीनी विदाई दी गयी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अर्पित वर्मा ने शाल एवं श्रीफल देकर श्री कुर्रे को सम्मानित किया। अपर कलेक्टर श्रीमती इला तिवारी ने कलेक्ट्रेट परिवार की ओर से श्री कुर्रे को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर स्थानांतरित कलेक्टर श्री कुर्रे ने कहा कि रीवा जिले का प्यार और अनुभव मुझे जीवन भर याद रहेगा। यहा के लोग बड़े जागरूक हैं। इसलिये हर कार्य और योजना के बारे में निरंतर आवेदन पत्र देते रहते हैं। अधिकारियों के पास बहुत अधिक कार्य है। इसके बावजूद मेरे साथ काम करने वाली पूरी टीम ने पूरी कुशलता और निष्ठा के साथ कार्य किया। मेरे रीवा जिले में छोटे से कार्यकाल में जो उपलब्धियां हैं उसका पूरा श्रेय मेरे अधिकारियों, कर्मचारियों को है।
श्री कुर्रे ने कहा कि कोरोना का संकट बड़ी चुनौती लेकर आया। हमें विपरीत परिस्थितियों में लगातार कार्य करना पड़ा। लेकिन सबके सहयोग और लगातार प्रयासों से रीवा इस संकट से बाहर निकलने में कामयाब हुआ। कोरोना संकट का असर आम जनजीवन में जितना हुआ उतना ही प्रशासनिक अधिकारियों पर भी हुआ। जिले में 90 हजार से अधिक प्रवासी मजदूर आये। इनकी जांच और इनको घर तक पहुंचाने की व्यवस्था बड़ी चुनौती थी लेकिन सबने सराहनीय योगदान देकर इस बड़े कार्य को सफलता पूर्वक पूरा किया। कोरोना से दुनिया के कई शक्तिशाली देश ध्वस्त हो गये लेकिन भारत में आप जैसे कार्य करने वाले अधिकारियों की बदौलत कोरोना का प्रभाव बहुत सीमित रहा। आफिस में कार्य करने के साथ-साथ व्हाट्सएप से मिले संदेशों तथा लैपटाप से भी कई अधिकारी और कर्मचारी घर जाकर भी सरकारी कामकाज करते हैं। रीवा जिला शासन की विभिन्न योजनाओं में अच्छी रैंकिंग प्राप्त करें। इसके लिए आपके प्रयास सफल हों।
कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वर्मा ने कहा कि कलेक्टर सर का हम सब पर अटूट विश्वास और बिना किसी दबाव के कार्य करने की शैली ने सबको प्रभावित किया। उन्होंने सटीक अनुमान और अनुभव के आधार पर हमेशा सही निर्णय दिये। आपकी कमी हम सबको हमेशा महसूस होगी। अपर कलेक्टर श्रीमती तिवारी ने कहा कि कलेक्टर सर के विश्वास के कारण हम सब अच्छे से अच्छा कार्य कर पाये। सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न योजनाओं में रीवा जिले की स्थिति में बहुत सुधार हुआ। स्वरोजगार की कई योजनाओं में पहली बार रीवा जिले ने शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की। कोरोना संकट से निपटने में आपकी अद्भुत नेतृत्व क्षमता कार्यकुशलता ने सभी को प्रभावित किया। समारोह में संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे, जिला आपूर्ति नियंत्रक आरएस ठाकुर, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास जीवेन्द्र सिंह तथा अन्य अधिकारियों ने भी कलेक्टर श्री कुर्रे को भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक संचालक पिछड़ावर्ग सीएल सोनी ने कहा कि कलेक्टर सर का अटूट विश्वास ही हम सबके लिए कार्य करने की प्रेरणा रहा। कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर एके झा, एसडीएम हुजूर फरहीन खान, एसडीएम सिरमौर संजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »