Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कलेक्टर ने धार्मिक प्रतिष्ठानों तथा पूजा स्थलों के संचालन के दिये आदेश,रीवा से कुंण्डेश्वर टाइम्स सम्भागीय ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

कोरोना से बचाव की सावधानी के साथ खुलेंगे धार्मिक स्थल

रीवा 10 जून 2020. कोरोना संक्रमण के कारण भारत सरकार के गृह मंत्रालय तथा मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी आदेशों के परिपालन में लॉकडाउन की अवधि में धार्मिक स्थलों को खोलने पर प्रतिबंध के आदेश दिये गये थे। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने गृह मंत्रालय भारत सरकार तथा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के अनुसार धार्मिक प्रतिष्ठानों के संबंध में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत संशोधित आदेश जारी किये हैं। जिसके अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव की सावधानियों के साथ धार्मिक प्रतिष्ठानों तथा पूजा स्थलों के संचालन की अनुमति दी गयी है, किंतु जिले के कन्टेनमेंट एरिया में यह आदेश लागू नहीं होगा। कन्टेनमेंट एरिया के धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।
जारी आदेश के अनुसार प्रत्येक धार्मिक स्थल में साबुन से हाथ धोने तथा सेनेटाइज करने की सुविधा होना आवश्यक है। धार्मिक स्थल में सांस लेने के संबंध में निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार छींकते एवं खांसते समय मुह को ढककर रखना अनिवार्य होगा। धार्मिक स्थल अथवा सार्वजनिक स्थल पर थूकना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मास्क अथवा फेस कवर का उपयोग करने पर ही धार्मिक स्थल पर प्रवेश की अनुमति होगी। धार्मिक स्थल में कोरोना संक्रमण से बचाव की प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। धार्मिक स्थल में जाने के पूर्व प्रत्येक व्यक्ति को अपने जूते, चप्पल स्वंय के वाहन अथवा अन्य स्थान पर सुरक्षित रखना होगा। धार्मिक परिसर में स्थित दुकानों में भी फिजिकल दूरी का पालन अनिवार्य रूप से किया जाय।
जारी आदेश के अनुसार धार्मिक स्थलों में चलने वाले लंगर तथा भोजन प्रसाद वितरण में भी फिजिकल दूरी तथा स्वच्छता के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। धार्मिक स्थल में प्रसाद, चरणामृत आदि का वितरण वर्जित रहेगा। धार्मिक स्थल में मूर्ति, धार्मिक ग्रंथ आदि को स्पर्श करना भी प्रतिबंधित रहेगा। धार्मिक स्थल में फूल, नारियल, अगरबत्ती, चादर, चुनरी आदि चढ़ाने तथा मंदिरों में घंटी बजाने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक धार्मिक स्थलों में केवल निर्धारित संख्या में तथा सामाजिक दूरी बनाकर ही श्रद्धालुओं के प्रवेश की अनुमति होगी। धार्मिक स्थल में अभिवादन के लिए एक दूसरे को स्पर्श न करें। धार्मिक स्थल के संचालक अपने परिसर की नियमित सफाई तथा एक प्रतिशत सोडियम हाइपो क्लोराइड घोल से सेनेटाइजेशन कराना सुनिश्चित करें। धार्मिक स्थल पर आगंतुकों तथा कर्मचारियों द्वारा छोड़े गये मास्क, फेश कवर आदि के सुरक्षित निपटान की व्यवस्था करें। धार्मिक स्थल में यदि संभव हो तो प्रवेश तथा निर्गम के लिए अलग-अलग द्वार बनायें। यह सभी निर्देश आगामी आदेश तक लागू रहेंगे। इनका उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धाराओं के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो, कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा
अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »