Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

घरेलू उपभोक्ताओं को 24 और कृषि उपभोक्ताओं को 10 घंटे लगातार बिजली दें-प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग, रीवा से ब्यूरो अनिल पटेल की रिर्पोट

रीवा 11 जून 2020. प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय दुबे ने समीक्षा बैठक में प्रदेश के घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 24 घंटे और कृषि उपभोक्ताओं को 10 घंटे लगातार एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पॉवर जनरेटिंग कंपनी ताप एवं जल विद्युत गृह की क्षमता का पूरा उपयोग कर विद्युत उत्पादन करें और पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी गुणवत्तापूर्ण वोल्टेज से निर्बाध विद्युत आपूर्ति करें। ताप विद्युत गृहों का वार्षिक मेंटेनेंस निर्धारित समय पर करें। रबी सीजन में पूर्ण क्षमता के साथ बिजली उत्पादन करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विद्युत गृहों में कोयले की आपूर्ति, विद्युत गृहों के आधुनिकीकरण के संबंध में भी चर्चा की
प्रमुख सचिव ने पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन सब-स्टेशनों और अति उच्च दाब लाइनों के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें। उन्होंने वर्तमान वित्तीय वर्ष में निर्धारित सब स्टेशनों के निर्माण की प्रगति, ओव्हरलोड सब-स्टेशनों, अति उच्च दाब लाइनों, पॉवर ट्रांसफार्मर और रेलवे ट्रेक्शन के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उचित समन्वय और बेहतर कार्य योजना से पॉवर जनरेटिंग और ट्रांसमिशन कम्पनी अपने लक्ष्यों को पूरा करें।

अनिल पटेल, सम्भागीय ब्यूरो कुंण्डेश्वर टाइम्स रीवा

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »