Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

धर्मदास गण नायक का चातुर्मास थांदला में – सकल संघ में हर्ष,थांदला से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की स्पेशल रिर्पोट

थांदला। जिन शासन गौरव जैनाचार्य पूज्य श्री उमेशमुनिजी म.सा. “अणु” के अंतेवासी शिष्य धर्मदास गण के नायक प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री जिनेंद्रमुनीजी आदि ठाणा के आगामी वर्ष 2020 चातुर्मास की द्रव्य क्षेत्र काल भाव सर्व आगर सहित थांदला की घोषणा होते ही सकल जैन संघ में हर्ष की लहर दौड़ गई। उक्त जानकारी संघ मंत्री प्रदीप गादिया व प्रवक्ता पवन नाहर ने दी। ज्ञातव्य है कि विगत होली चातुर्मास के दौरान पूज्यश्री का चातुर्मास नमकमंडी उज्जैन को मिला था परंतु वहाँ के संघ की उदारता रही कि वर्तमान कोरोना संक्रमण काल की परिस्थिति को देखते हुए उन्होंने भी पूज्यश्री को विनंती पत्र देते हुए उन्हें उज्जेन चातुर्मास बदलने के लिये राजी कर लिया, सन्त समाज को किसी भी प्रकार का कष्ट ना हो व वे स्वस्थ रहकर जिनशासन की प्रभावना कर अपने आत्म लक्ष्य को साध सके इस दृष्टि से लिया गया उनका त्याग युक्त निर्णय महान है। अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे पूज्य प्रवर्तक देव बदनावर विराजे थे तब थांदला स्थानकवासी जैन श्रीसंघ अध्यक्ष जितेन्द्र घोड़ावत के नेतृत्व में धर्मदासगण परिषद संयोजक भरत भंसाली, वरिष्ठ श्रावक नगीनलाल शाहजी, कनकमल घोड़ावत, रमेशचन्द्र चौधरी, महेश व्होरा आदि पूज्य श्री के श्रीचरणों में उपस्थित होकर सुरक्षित क्षेत्र थांदला में आगामी वर्षावास करने की विनंती की। बदनावर, धार, मेघनगर, झाबुआ, कल्याणपुरा, पेटलावद आदि संघ भी पूज्य श्री से थांदला चातुर्मास का अनुनय किया। सभी की भावनाओं को देखकर पूज्यश्री ने आगामी चातुर्मास थांदला घोषित कर दिया।

पूज्या श्री निखिलशीलाजी म.सा. आदि ठाणा के चातुर्मास से चतुर्विध संघ की स्थापना

जैन धर्म में आराधना के लिये आगार व अणगार धर्म प्रमुख है। पूज्या श्रीनिखिलशीलाजी म.सा. आदि ठाणा के आगामी वर्षावास की घोषणा भी पूज्यश्री ने थांदला को प्रदान कर दोहरी खुशी का लाभ दिया है। इस कारण साधु – साध्वी की छत्रछाया में श्रावक – श्राविका रूप चतुर्विध संघ रूप धर्म आराधना कर स्व पर का कल्याण करेंगे।

पूज्य श्री दिलीपमुनिजी आदि ठाणा का विहार – अणुवत्स का मंगल प्रवेश

आगामी वर्षाकाल कल्प चातुर्मास में अपने गंतव्य तक पहुँचने के लिये थांदला नगर में सन्तों का आवागमन चालू है। थांदला संघ पर कृपा करते यहाँ विराजित पूज्य श्री दिलीपमुनिजी, पूज्यश्री हेमन्तमुनिजी, पूज्यश्री रविमुनिजी ठाणा 3 उग्र विहार कर मेघनगर पहुँच गए है उनका आगामी वर्षावास गुजरात के दाहोद में है वही नागदा (धार) चातुर्मास हेतु पधार रहे अणुवत्स पूज्य श्री संयतमुनिजी, पूज्यश्री चन्द्रेशमुनिजी आदि ठाणा का आज खवासा की ओर से मंगल प्रवेश हुआ। सभी सन्त – सतियाजी की विहारचर्या सुखसाता पूर्वक हुई।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »