Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

युवा जनजाति संगठन ने आदिवासियों का हक दिलाने उठाई आवाज, प्रदर्शन कर सरकार से की मांग, झाबुआ कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

झाबुआ – झाबुआ के वड़लीपाड़ा पंचायत भामल में जनजाति विकास मंच एवं हिन्दू युवा जनजाति संगठन के बैनर तले आदिवासियों की हक़ और अधिकार की आवाज बुलंद की गई, जिसके तहत आदिवासियों ने प्रदर्शन कर उचित मुआबजे की मांग की है

दिल्ली से मुंबई तक 8 लेन एक्सप्रेस वे बनना है, सड़क की चौड़ाई 100 मीटर रहेगी..तो वही आदिवासी अंचल झाबुआ जिले से भी करीब 48 किमी का एक्सप्रेस वे प्रस्तावित है…लिहाजा झाबुआ जिले में सड़क के लिए थांदला व मेघनगर तहसील के 21 गांवों की जमीन अधिग्रहित की गई है लेकिन आदिवासियों को अब तक मुआबजे का इंतजार है..कोरोना के चलते इन आदिवासियों ने आंदोलन रद्द कर दिया था लेकिन अब बार फिर मुआबजे की मांग तेज हो गई है…इसी कड़ी में झाबुआ जिले के वड़लीपाड़ा , पंचायत भामल तहसील थांदला में निर्माणाधीन मार्ग पर सांकेतिक प्रदर्शन कर उचित मुआबजे की मांग की है…जनजाति विकास मंच एवं हिन्दू युवा जनजाति संगठन से जुड़े
समाजसेवी कैलाश अमलियार, रामचंद्र कटारा,लक्ष्मण डामोर, कमल डामोर समेत कई आदिवासी युवा मौजूद रहे.

हाथों में वन्देमातरम, भारत माता की जय की तख्तियां ले कर खड़े इन आदिवासियों की मांग है की पीडियों से इन जमीनों पर वो खेती करते हुए आये है, जबकि अधिकारी सरकारी जमीन बता कर अपने कर्त्यव्य से इति श्री कर रहे है, ऐसे में आदिवासियों ने दावा किया है यह जमीन उनकी है , उन्हें एक्सप्रेस हाईवे से कोई समस्या नहीं बशर्त सरकार उन्हें उचित मुवाबजा दें….अन्यथा उन्हें उग्र आंदोलन का रुख अख्तियार करना होगा..भामल में जनजाति विकास मंच ने किया प्रदर्शन
आदिवासियों के हक़ और अधिकार की आवाज की बुलंद
दिल्ली से मुंबई तक 8 लेन एक्सप्रेस का कार्य शुरू
सरकार ने की 21 गांवों की जमीन अधिग्रहित
जनजाति विकास मंच को है सरकार पर विश्वाश
हिन्दू युवा जनजाति संगठन भी रहा मौजूद

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »