थांदला पुलिस थाना परिसर में हुआ पौधारोपण,उप पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी सहित थाना स्टाफ ने किया वृक्षारोपण, थांदला से कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट
थांदला। स्थानीय पुलिस थाना परिसर में अनुभाग अधिकारी एम एस गवली, थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा, सब इंस्पेक्टर असलम पठान, सब इंस्पेक्टर कुंवर सिंह रावत, एसएसआई शुगर सिंह राजपूत, सिसोदियाजी, हरीश शर्मा, दिवान प्रधान आरक्षक जगदीश नायक, प्रधान आरक्षक अमित, महेश परमार, रवि वर्मा एवं आरक्षक महेंद्र सिंह नायक , राहुल जमरा ,प्रकाश, मानसिंह, कालू, प्रगति, महिला आरक्षक प्रिया, वर्षा मण्डलोई द्वारा एसडीओपी कार्यालय एवं थाना परिसर में पौधारोपण करते हुए नीम, शीशम, करंज, अमलतास, के पौधें लगाए। इस अवसर पर एसडीओपी ने बताया कि हर व्यक्ति को पर्यावरण से प्रेम होता है उसे अपने आसपास अथवा शासकीय अशासकीय विभागों में कम से कम एक पौधारोपण कर उसे बड़ा करने का संकल्प लेना चाहिए। थाना प्रभारी ने कहा कि वे जब तक यहाँ है परिसर में लगे पौधों की देखभाल कर उन्हें बड़ा करेंगे यही संकल्प स्थानीय स्टॉफ ने भी लिया।







