Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

किल कोरोना अभियान के मूल्यांकन के लिए अधिकारी तैनात,रीवा से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 15 जुलाई 2020. कोरोना संक्रमण रोकने तथा घर-घर जाकर संदिग्ध कोरोना पीड़ितों की पहचान के लिए शासन के निर्देशों के अनुसार एक जुलाई से 15 जुलाई तक जिले में किल कोरोना अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले भर में तैनात 378 दलों द्वारा घर-घर जाकर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की जांच की गयी। अभियान के दौरान मलेरिया तथा डेंगू से पीड़ित रोगियों की पहचान कर उन्हें उपचार की सुविधा दी गयी। अभियान के दौरान टीकाकरण से छूटे हुये बच्चों तथा अब तक पंजीयन न होने वाली गर्भवती महिलाओं की भी सूची बनाई गयी। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने अभियान के मूल्यांकन के लिए जिले की चुनी हुई ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय अधिकारी तैनात करके किल कोरोना अभियान का मूल्यांकन कराया। सभी तैनात अधिकारियों ने 15 जुलाई को आवंटित ग्राम पंचायत में भ्रमण करके आमजनता तथा सर्वे दलों से किल कोरोना अभियान का फीडबैक लिया।
इस संबंध में कलेक्टर ने बताया कि किल कोरोना अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अभियान के अंतिम दिन इसका मूल्यांकन कराया गया। जिला स्तर के अधिकारियों से निर्धारित प्रपत्र में अभियान के संबंध में जानकारी संकलित करायी गयी। अधिकारियों को आमजनता को कोरोना से बचाव के लिए बाहर निकलने पर मास्क के उपयोग तथा एक मीटर फिजिकल दूरी बनाये रखने के संबंध में समझाइश देने के निर्देश दिये गये। किल कोरोना अभियान से संबंधित जानकारियां सार्थक लाइट एप में दर्ज की जा रही हैं। आमजन भी प्ले स्टोर से अपने एन्ड्राइड फोन पर सार्थक लाइट एप डाउनलोड कर उसमें जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इस एप से कोरोना का उपचार कराने के लिए निकटतम अस्पताल, कोरोना जांच केन्द्र तथा अन्य जानकारियां भी उपलब्ध हैं। प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह एप बहुत उपयोगी है। कलेक्टर ने बताया कि अधिकारियों द्वारा किल कोरोना अभियान के संबंध में आमजनता तथा सर्वे दलों से प्राप्त फीडबैक की रिपोर्ट के आधार पर पूरे जिले में किल कोरोना अभियान का मूल्यांकन किया जायेगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »