Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा संभाग में किल कोरोना अभियान में 13242 सेम्पल की करायी गयी जांच,रीवा से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 15 जुलाई 2020. रीवा संभाग में कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए शासन के निर्देशों के अनुसार 15 जुलाई तक किल कोरोना अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संभाग के सभी जिलों में 14 जुलाई तक घर-घर जाकर कोरोना के संदिग्ध रोगियों के 13242 सेम्पल लेकर उनकी जांच करायी गयी। इनमें से 79 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये। इन्हें विभिन्न अस्पतालों में उपचार सुविधा दी गयी है।
इस संबंध में संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. अनंत मिश्रा ने बताया कि रीवा संभाग की वर्तमान में अनुमानित जनसंख्या 82 लाख 39 हजार है। इनके घर-घर सर्वे के लिए 1188 दल तैनात किये गये। इनके द्वारा अब तक 64 लाख 62 हजार 603 व्यक्तियों की जांच की गयी है। यह कुल जनसंख्या का 78.43 प्रतिशत है। संभाग के रीवा जिले में 18 लाख 78 हजार 394, सतना में 20 लाख 50 हजार 169, सीधी जिले में 10 लाख 95 हजार 29 तथा सिंगरौली जिले में 14 लाख 39 हजार 11 व्यक्तियों की जांच की गयी। इनमें से कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों के 13 हजार 242 नमूने लेकर उनकी जांच करायी गयी। रीवा जिले में 4922, सतना में 1339, सीधी में 3577 तथा सिंगरौली में 3404 व्यक्तियों के सेम्पल की जांच करायी गयी। किल कोरोना अभियान के दौरान रीवा जिले में 27, सतना में 16, सीधी में 21 तथा सिंगरौली में 15 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये। संयुक्त संचालक ने बताया कि रीवा जिले का रिकवरी रेट 62.3 प्रतिशत है यहां कोरोना से संक्रमित पाये गये 207 व्यक्तियों में से 129 उपचार के बाद पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। रीवा संभाग में प्रति लाख 4126 व्यक्तियों की जांच की जा रही है। किल कोरोना अभियान में सभी जिलों में टेÏस्टग का प्रतिशत बढ़ा है। जांच का प्रतिशत बढ़ने के साथ-साथ संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »