Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

युवती की मौत का मामला गरमाया परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,हनुमना से सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट

हनुमना मुख्यालय से तकरीबन 25 किलोमीटर दूर हनुमना थाना क्षेत्र के ग्राम कोढ़वा निवासी संदीप कुमार भुर्तिया के 22 वर्षीय पत्नी साधना भर्तियां की कल किसी अज्ञात जहर खाने से मृत्यु हो जाने के मामले मने तूल पकड़ लिया है परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप। उल्लेखनीय है कि मृतका साधना की मृत्यु कल 17 जुलाई को अज्ञात जहर खाने से चिकित्सा के लिए मिर्जापुर ले जाते हुए रास्ते में हो गई थी। पूछने पर साधना के पति संदीप भुर्तिया ने बताया कि कल सुबह वह खेत पर घास निराने गया था आने पर सूचना लगी कि उसकी पत्नी उल्टी कर रही है जिससे बदबू आ रही है जो स्पष्ट था कि किसी प्रकार का जहर खाई है । और बाद में उसे मिर्जापुर दवा कराने ले जा रहा था कि रास्ते मे मृत्यु हो गई यह पूछे जाने पर कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना में चिकित्सा क्यों नहीं कराई बताया कि वह बंद था जबकि वास्तविकता यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 15 तारीख को कमिश्नर रीवा के आदेश के बाद से ही खोल दिया गया है चिकित्सा सुविधा चालू है। वही मृतका के पिता श्याम नारायण भुर्तिया जो कि मिर्जापुर जिला के हालिया थाना अंतर्गत ग्राम राजपुर के निवासी है बताया कि 2 वर्ष पूर्व अपनी बच्ची का विवाह किए थे ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते थे कल भी जहरखुरानी की सूचना पाकर हमारी बच्ची से मिलने हमारे भाई की साली जब गई तो उसकी सास ने दरवाजे पर उसे रोकते हुए कहा कि वह सो रही है और अंदर नहीं जाने दिया लौटकर मुझे फोन पर जब यह बात बताई तब मैं वहां से आया और हनुमना पहुंचा था कि ससुराल वाले उसे मिर्जापुर ले जा रहे थे बच्ची से बात करने पहले वह बेहोश थी कुछ देर बाद थोड़ा होश आने पर उसने एक शब्द पिताजी मुझे पानी पिला दे मात्र बोल पाई फिर बेहोश हो गई फिर भी इन लोगों ने यह कहकर पानी पिलाने से मना कर दिया कि डाक्टर ने पानी देने से मना किया है। जबकि जब अभी किसी डॉक्टर को दिखाया नहीं तब किसने मना किया जो संदेह उत्पन्न करता है नियति पर। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। यह भी बताया कि उसे गले और सिर पर चोट के निशान हैं जो स्पष्ट है कि उसके साथ मारपीट की गई और जहर खिला दिया गया जिसका पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश शुक्ला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढी से आई महिला चिकित्सक द्वारा किया गया बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पिता श्याम नारायण भुर्तिया व मायके पक्ष केअन्य के परिजनों ने दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सम्पति दास गुप्ता, पत्रकार हनुमना
सम्पति दास गुप्ता, पत्रकार हनुमना

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »