Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

जिले के प्रवेश करने वालों की जांच के लिए तत्काल चेकपोस्ट बनायें – कलेक्टर,रीवा कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 19 जुलाई 2020. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी इलैयाराजा टी ने सभी एसडीएम को रीवा जिले के सभी प्रमुख प्रवेश स्थलों पर तत्काल चेकपोस्ट बनाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि रीवा जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की संख्या तेजी से बढ़ी है। संक्रमित पाये गये अधिकतम व्यक्ति जिले के बाहर से आने वाले लोग हैं। इनके द्वारा जिले में आने की न तो सूचना दी गयी न उचित जांच करायी गयी। जिसके कारण कोरोना के संक्रमण के प्रकरण बढ़े।

कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम जिले के प्रमुख मार्गों के प्रमुख मार्गों में तत्काल चेकपोस्ट स्थापित करे। मुख्य रूप से सतना, सीधी, प्रयागराज, मिर्जापुर तथा उत्तरप्रदेश की ओर जाने वाली सभी प्रमुख सड़कों में चेकपोस्ट स्थापित करे। इनसे जिले में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की जांच करें। जिले में प्रवेश करने वालों की जानकारी कन्ट्रोल रूम को प्रत्येक चार घंटे में प्रदान करे। स्वास्थ्य विभाग के कन्ट्रोल रूम को भी जिले में प्रवेश करने वालों की जानकारी दें। जिले में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की उचित स्वास्थ्य जांच कराने तथा उन्हें संस्था अथवा होम क्वारेंटीन करने की व्यवस्था करें। जिससे किसी भी तरह का कोरोना संदिग्ध व्यक्ति जिले के किसी निवासी के संपर्क में न आ सके।
कलेक्टर ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्थापित जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम का नंबर 07662-255145 है। स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम का नंबर 07662-226888 है। नगर निगम के कन्ट्रोल रूम का नंबर 07662-254658 तथा पुलिस कन्ट्रोल रूम का नंबर 7049122399 है। चेकपोस्ट में तैनात कर्मचारी इन नंबरों पर जिले के बाहर से आने वाले सभी व्यक्तियों की जानकारी दर्ज करायें।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »