Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में निधन

लालजी टंडन के बेटे और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने ट्विटर पर अपने पिता की मृत्यु की पुष्टि करते हुए लिखा – ‘बाबूजी नहीं रहे’.

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 अप्रैल 1935 को पैदा हुए टंडन 12 साल की उम्र में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े और वार्ड पार्षद से लेकर गवर्नर के पद तक पहुंचे। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने टंडन को लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। इससे पहले तक लखनऊ से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सांसद चुने जाते थे।

बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शामिल टंडन वर्ष 1960 में पहली बार पार्षद चुने गए थे। दो बार पार्षद रहने के बाद 1978 में वे पहली बार विधान परिषद के लिए चुने गए। 1978 से 1996 के बीच वे दो बार विधान परिषद के भी सदस्य रहे। फिर 1996 में पहली बार वे उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुने गए। तीन बार विधायक रहने के बाद उन्होने 2009 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीते। वे पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़े थे और 40 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल कर वाजपेयी की विरासत को बरकरार रखा था।

टंडन 1991-92 में कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री बने। वे यूपी में बीजेपी और बीएसपी के गठबंधन वाली सरकार में नगर विकास मंत्री थे। विधानसभा में वे विपक्ष के नेता भी रहे। 23 अगस्त, 2018 को उन्हें पहली बार बिहार का राज्यपाल बनाया गया था। 29 जुलाई, 2019 को वे एमपी के राज्यपाल बने थे।

शिवरतन नामदेव, प्रबंध सम्पादक, कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »