Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

किर्गिस्तान में फंसे 3000 छात्रों की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, जल्द लौटेंगे भारत,तेज किए गए प्रयास

मुंबई. कोरोना काल में एक एक्टर रीयल हीरो बनकर देश के सामने आया. दूसरों की परेशानी को अपना समझा और हरसंभव मदद के लिए हाथ बढ़ाया. बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) आज हर किसी की जुबां पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. महाराष्ट्र से हजारों प्रवासियों को उनके गांव-घर तक पहुंचाने के बाद एक बार फिर से सोनू नेक काम करने जा रहे हैं. सोनू के इस वादे से रूस (Russia) के पास किर्गिस्तान (Kyrgyzstan) में फंसे भारत के 3,000 छात्रों में झारखंड (Jharkhand) और बिहार (Bihar) के 20 मेडिकल छात्रों के लिए आखिरकार उम्मीद की किरण जगी है. झारखंड के छात्रों में से एक सद्दाम खान (Saddam Khan) ने खुलासा किया कि बॉलीवुड स्टार सोनू सूद, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और सामाजिक कार्यकर्ता रेखा मिश्रा के प्रयासों का असर अब दिखने लगा है और वहां से वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है.

मेडिकल छात्र सद्दाम ने ट्वीट कर कहा, हम किर्गिस्तान के एशियन मेडिकल इंस्टीट्यूट (एएमआई) में मेडिकल की डिग्री हासिल करने आए 3000 भारतीय छात्रों की मदद के सामूहिक प्रयास के लिए सोनू सूद, कुणाल सारंगी और रेखा मिश्रा को धन्यवाद देते हैं, जो वैश्विक महामारी कोविड -19 द्वारा सबसे अधिक प्रभावित कई देशों में से एक है. सद्दाम ने अपने ट्वीट में कहा, हमें बचाने और हमें निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और सोनू सूद ने हमें आश्वासन दिया है कि हमें अपनी भारत यात्रा के लिए कोई उड़ान शुल्क नहीं देना होगा.

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, कुणाल सारंगी ने बताया कि उन्होंने झारखंड और बिहार के लगभग 20 सहित लगभग 3,000 भारतीय छात्रों की दुर्दशा पर ट्वीट किया था. उन्होंने इस ट्वीट को करते हुए विदेश मंत्रालय और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए वीडियो भी शेयर किया था. इस वीडियो को देखने के बाद सोनी सूद ने उनसे संपर्क किया और छात्रों की वापसी के लिए प्रयास तेज किए.

सोनू सूद ने इन बच्चों की वापसी के लिए कई ट्वीट किए हैं. हाल ही में सोनू ने इन छात्रों के लिए ट्वीट में कहा, ‘जल्द ही आपको भारत में अपने घरों में वापस लाया जाएगा. भगवान हमारा मार्गदर्शन करेंगे और हमारे परिवारों की प्रार्थना का असर जरूर होगा. किर्गिस्तान से भारत.’

आपको बता दें कि सोनू सूद ने इससे पहले भी न सिर्फ सड़कों पर उतरकर बल्कि सोशल मीडिया पर मदद मांग रहे लोगों के लिए सहायता पहुंचाते दिखे हैं. उन्होंने इस तरह कई लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया है ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »