Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कोरोना की चैन तोड़ने भोपाल, लखनऊ एवं बिहार के इन इलाकों में होगा लाकडाउन

मंगलवार रात 8 बजे से भोपाल के कुछ इलाकों में लॉकडाउन
24 जुलाई की रात 8 बजे तक जारी रहेगा पूर्ण लॉकडाउन
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कुछ इलाकों में मंगलवार रात 8 बजे से लॉकडाउन लागू हो जाएगा. भोपाल के पुराने शहर के कई इलाकों में मंगलवार से 24 जुलाई की रात 8 बजे तक लॉकडाउन रहेगा.

पुराने भोपाल के कोतवाली, मंगलवारा, हनुमानगंज, इतवारा, जुमेराती, काजीपुरा, कुम्हारपुरा, लखेरापुरा, खजांचीगली, लोहा बाजार, नूर महल रोड, इब्राहिमपुरा, चौक, जैन मंदिर, गूजरपुरा, सिलावटपुरा में लॉकडाउन रहेगा.

इस दौरान केवल मेडिकल इमरजेंसी के लिए लोगों को बाहर जाने की अनुमति दी जाएगी ।
भोपाल में कोरोना के अब तक 4,363 मामले सामने आ चुके हैं और 138 लोगों की मौत हो चुकी है.
वहीं, पूरे मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां पर कोरोना के 23,310 केस हैं. इसमें से 6,888 केस एक्टिव हैं. 15, 684 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं. जबकि 738 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है.

लखनऊ के भी कुछ इलाकों में लॉकडाउन

उधर, यूपी की राजधानी लखनऊ में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए कुछ इलाकों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. राजधानी के चार थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन किया गया है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए गाजीपुर, इंदिरानगर, आशियाना और सरोजिनी नगर थाना क्षेत्रों में लॉकडाउन लागू किया गया है.

लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश के मुताबिक, अभी तक शनिवार और रविवार को ही पूर्ण लॉकडाउन रहता था, लेकिन इन 4 थाना क्षेत्रों में 24 जुलाई तक के लिए लॉकडाउन करने का फैसला लिया गया है.

इसके अलावा बिहार में भी 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है. राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नीतीश सरकार ने ये फैसला लिया है. बिहार में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉकडाउन है ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »