Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कलेक्टर ने लॉकडाउन के आदेश में किया आंशिक परिवर्तन,रीवा से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 25 जुलाई 2020. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी इलैयाराजा टी ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरे रीवा जिले में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रत्येक शनिवार तथा रविवार को लॉकडाउन के आदेश दिये हैं। कलेक्टर ने 24 जुलाई को इस आदेश में आंशिक परिवर्तन के आदेश दिये हैं। जारी नवीन आदेश के अनुसार लॉकडाउन की अवधि में उपचार कराने अथवा दवा लेने के अलावा कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेगा। लॉकडाउन की अवधि में सभी शासकीय तथा अशासकीय अस्पताल और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। डेयरी की दुकानों जिनमें सिर्फ दूध की बिक्री हो रही हो तथा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को भी लॉकडाउन से छूट दी गयी है। लॉकडाउन की अवधि में समाचार पत्रों का प्रात: काल वितरण, गैस एजेंसी, पेट्रोल पंप तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न के उठाव परिवहन एवं वितरण की भी अनुमति दी गयी है। नवीन आदेश धारा 144 के प्रावधानों के तहत एक पक्षीय रूप में तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »