Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

अभियोजन अधिकारियों को वेबीनार के माध्यम से कोविड-19 प्रशिक्षण,थांदला से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

कोरोना से बचाव के साथ-साथ अभियोजन कार्य कैसे संपादित किया जाए इसे लेकर प्रदेशभर के अभियोजन अधिकारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई।
अभियोजन मीडिया प्रभारी वर्षा जैन के अनुसार प्रदेश भर के लगभग एक हजार अभियोजन अधिकारी वेबीनार के माध्यम से प्रशिक्षण में शामिल हुए। एम. वाय. अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर पी. सी .ठाकुर ने कोरोना से बचाव और कोविड-19 प्रोटोकॉल और दिनचर्या में बदलाव के संबंध में उपाय बताएं। वेबीनार द्वारा प्रशिक्षण के दौरान अभियोजन अधिकारियों ने प्रश्न भी किये। करीब तीन घंटे चले वेबीनार प्रशिक्षण में लोक अभियोजन संचालक पुरुषोत्तम शर्मा ने भी अभियोजन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। श्री शर्मा ने सभी को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में बताए गए तरीके से अभियोजन कार्य संपादित करें। अभियोजन कार्यालय में जितनी आवश्यकता हो उतनी ही उपस्थिति रखी जाए । न्यायालय में उपस्थिति के संबंध में टेक्नोलॉजी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का उपयोग किया जाए। कोविड-19 के संबंध में राज्य शासन द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए कार्य किया जाए ।कार्यालय में आने वाले आगंतुकों से भी सैनिटाइजर एवं मास्क के संबंध में विशेष ध्यान रखने को कहा जाए। श्री शर्मा ने कहां कि
सभी अभियोजन अधिकारी अपने फिटनेस पर ध्यान दें। प्रतिदिन एक्सरसाइज विशेषकर ब्रीथिंग एक्सरसाइज करें। उपरोक्त प्रशिक्षण में उपसंचालक अभियोजन के.एस. मुवेल, जिला लोक अभियोजक सौभाग्य सिंह खिंची, विशेष लोक अभियोजक रवि प्रकाश राय सहित समस्त लोक अभियोजन अधिकारीयों ने भाग लिया। बेबीनार आयोजित करवाने में प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी मध्य प्रदेश मौसमी तिवारी का विशेष योगदान रहा जिसके लिए समस्त अभियोजन अधिकारियों ने संचालक महोदय एवं श्रीमती तिवारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »