Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा जिले में 31 जुलाई से 4 अगस्त तक रहेगा टोटल लॉकडाउन,रीवा से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

जिला शांति समिति एवं आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में हुआ सर्वसम्मति से निर्णय

रीवा 27 जुलाई 2020. आज संपन्न जिला शांति समिति एवं आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने व इसकी चेन को तोड़ने के उद्देश्य से आगामी 31 जुलाई से 4 अगस्त तक टोटल लॉकडाउन किया जाये। कलेक्टर इलैयाराजा टी की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां पंचूलाल प्रजापति तथा विधायक त्योंथर श्यामलाल द्विवेदी सहित पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह एवं समिति के सदस्य व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कलेक्टर इलैयाराजा टी ने जिले में कोरोना संक्रमण की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हनुमना में गत एक सप्ताह से कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है। रीवा शहर में संक्रमण बढ़ रहा है इसलिये आवश्यक है कि कोरोना चेन को रोका जाये। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें तथा मास्क लगायें। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव कोरोना मरीजों को क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। यदि किसी के पास अलग घर या उसके घर में ही अलग मंजिले हों तो कोरोना मरीज को सभी से अलग रखते हुए होम आईशोलेशन किये जाने का भी प्रावधान है। क्वारेंटाइन सेंटर में सभी व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी गई हैं तथा वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पॉजिटिव मरीजों से बात भी की जाती है। कलेक्टर ने बताया कि आगामी त्यौहारों में भीड़-भाड़ को रोकने तथा कोरोना संक्रमण के बचाव के उद्देश्य से पांच दिन का टोटल लॉकडाउन किया जायेगा। सौहार्द एवं भाईचारे की भावना से घर में ही रहकर त्यौहार मनायें। इससे पूर्व 28, 29 एवं 30 जुलाई को लॉकडाउन नहीं रहेगा। उन्होंने अपेक्षा की कि बाजारों में लोग बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग अवश्य करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन करें। कलेक्टर ने जानकारी दी कि टोटल लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सामग्री की होम डिलेवरी की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी। उन्होंने सभी से अपील की कि सबके हित में जीवन को बचाने के उद्देश्य से टोटल लॉकडाउन का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया है, जिसको सफल बनाने में सभी लोग अपना सहयोग करें। इस दौरान विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने सभी से संकट के समय में सहयोग की अपेक्षा की। विधायक दिव्यराज सिंह ने रीवा जिले में दूसरे राज्यों व जिलों से आने वाले लोगों की चेक पोस्ट पर सघनता से जांच किये जाने पर बल दिया। समिति के सदस्यों ने लॉकडाउन के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने अपील की कि लॉकडाउन में सभी जागरूक व महत्वपूर्ण लोग अपना सहयोग करें। आमजनों को मास्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये जागरूक करें। संकट के समय में सभी लोग घरों में रहकर त्यौहार मनायें। इससे पूर्व बैठक में बच्चों देवांशी तिवारी, आंचल तिवारी, शिव तिवारी, नभ्या तिवारी एवं अंजली मिश्रा ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संदेश दिया। हरिबाल आश्रय गृह के बच्चे कृष्णा पटेल ने उपस्थित जनों से गीत के माध्यम से कोरोना से बचने का संदेश दिया। बैठक में कमिश्नर नगर निगम मृणाल मीणा, अपर कलेक्टर इला तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, संयुक्त कलेक्टर एके झा, एसडीएम हुजूर फरहीन खान, डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »