Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

चित्रकूट की पावन धरती में तुलसी जयंती पर ऑनलाइन व्याख्यानमाला “तुलसी वाङ्गमयगङ्गा” का हुआ आयोजन,सुरेन्द्र कुसमाकर की रिपोर्ट

चित्रकूट – भगवान श्री राम की तपस्थली चित्रकूट में सोमवार को श्रवण शुक्ला सप्तमी के दिन श्री रामचरितमानस के रचयिता महाकवि तुलसीदास जी के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य पर श्री राम संस्कृत महाविद्यालय, श्री रघुवीर मंदिर ट्रस्ट, जानकीकुंड के तत्त्वावधान में ऑनलाइन व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया | इस व्याख्यानमाला में गोस्वामी तुलसीदासजी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सम्बंधित विविध आयामों पर विशिष्ट वक्ताओं ने अपने शीर्षक और वक्तव्य सभी से साझा किये एवं इसका शीर्षक था तुलसी वाङ्गमयगङ्गा | लॉकडाउन के इस समय में कोई सामूहिक आयोजन न हो पाने की स्थिति में, इसका माध्यम ऑनलाइन रखा गया और जिसमें चित्रकूट, भोपाल और उज्जैन जैसे शहरों से वक्ताओ ने कोंफ्रेसिंग के माध्यम से अपने व्याख्यान दिए |
इस व्याख्यानमाला में सर्वप्रथम सदगुरु शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती उषा बी. जैन ने जुड़े हुए सभी वक्ताओं और श्रोताओं को शुभकामनायें प्रेषित की,उन्होंने ने कहा कि इस अवसर पर प्रतिवर्ष हम भव्य आयोजन करते थे परन्तु, कोरोना के इस संकटकाल में ऐसे आयोजन कर पाना संभव नहीं है, अतः इन्टरनेट और तकनीक का प्रयोग करते हुए, हम इस वर्ष ऐसा आयोजन कर रहे हैं, जिससे वक्ता और श्रोता अपने घरों से ही जुड़ कर कार्यक्रम में सम्मिलत हो सकें |
तदुपरांत तुलसीकृत पद के गायन और मंगलाचरण के साथ व्याख्यानमाला प्रारंभ हुई | श्री राम संस्कृत महाविद्यालाय चित्रकूट के आचार्य श्री मनोज द्विवेदी ने “तुलसी का संस्कृत प्रेम” शीर्षक पर अपना वक्तव्य दिया | द्वितीय क्रम में विद्याधाम विद्यालय में हिन्दी साहित्य की व्याख्याता श्रीमती उर्मिला पाण्डेय ने “तुलसीदास एवं उनकी रामचरितमानस” विषय पर अपने विचार प्रकट किये | तृतीय क्रम में सदगुरु पब्लिक स्कूल के प्राचार्य श्री राकेश तिवारी ने “भक्तिकालीन कवियों में तुलसी का अग्रणी स्थान” शीर्षक पर अपना संबोधन दिया | चतुर्थ क्रम में श्री राम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सुरेन्द्र तिवारी ने “तुलसी के श्री राम” इस विषय पर अपने मत प्रकट किये | अगले क्रम में महर्षि पाणिनि संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय उज्जैन से हिन्दी विभाग की आचार्या डॉ. रूपाली सारये ने “तुलसीदास जी के साहित्य में सामाजिक चेतना” इस विषय पर अपना वक्तव्य दिया, तदुपरांत महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान बोर्ड भोपाल मध्यप्रदेश के निदेशक श्री प्रभातराज तिवारी ने अपना “तुलसी प्रकाट्य” पर व्याख्यान दिया | इसके उपरांत महर्षि पाणिनि वैदिक एवं संस्कृत विश्वविद्यालय उज्जैन के संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तुलसीदास परौहा जी ने” तुलसी का जीवन सन्देश” विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया |
अंत में विद्यालय प्राचार्य ने सभी वक्ताओं को अपना अमूल्य समय और योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया | उल्लेखनीय है कि, इस ऑनलाइन व्याख्यानमाला से अनेकों वक्ता एवं श्रोताओं ने अपने घरों में बैठकर, इस तुलसी जयंती पर ज्ञानलाभ अर्जित किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया | इस आनलाइन वर्चुअल कार्यक्रम को श्री रघुवीर मंदिर के यु-ट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसारित किया गया |

सुरेन्द्र कुसमाकर”श्रीमाली”प्रधान सम्पादक कुंण्डेश्वर टाइम्स

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »