Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

भाई की कलाई सुनी ना रह जाए,इसलिए मध्य प्रदेश सरकार को चाहिए कि रक्षाबंधन पर पूरे प्रदेश में लॉकडाउन खोल दे – शिवरतन नामदेव

 

 

कटरा- कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण मध्य प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में और विशेषतौर से रीवा में सख्ती से लाकडउन के पालन का फरमान जारी किया है,जिसके चलते इस वर्ष लाखों भाइयों की कलाइयां सूनी ही रह जाएंगी। भारत में हिंदू और जैन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन की पवित्रता का प्रतीक है, बहने इस पवित्र रिश्ते में और ज्यादा मिठास घोलने के लिए महीनों पहले से तैयारी करती है इसी त्योहार के बहाने
ब्याहता बहने उस आंगन में किलकारियां मारने को आतुर रहती है, जहां उनका बचपन बीता होता है, भाई-बहन के इस अटूट रिश्ते को रेशम के एक डोर से संजोया जाता है, तो क्या इस वर्ष कोरोनावायरस के कारण विशेष तौर से ब्याहता बहने अपने भाई के कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर जिंदगी भर के लिए रक्षा का वचन नहीं ले पाएंगी।कोरोनावायरस का कहर पूरे प्रदेश में है इसके बावजूद भी हमारे प्रदेश से सटे उत्तर प्रदेश की सरकार ने रक्षाबंधन के दिन लॉकडाउन खोले रखने की घोषणा किया है, योगी सरकार ने तो बहनों के लिए मुफ्त बस में सफर का भी ऐलान किया है चूंकि मध्य प्रदेश में सरकारी बसें नहीं चलती हैं और सभी प्राइवेट यात्री वाहन बंद है, फिर भी रक्षा बंधन के दिन लॉकडाउन में छूट मिलती है तो निजी वाहनों से ज्यादा तर बहनें अपने भाइयों की कलाइयों में राखी बाध पाएगी। निश्चित रूप से कोरोनावायरस अत्यंत खतरनाक बीमारी है इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए देश के सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतें और मास्क का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें एवं दो मीटर की दूरी बनाए रखें। साथ ही प्रदेश सरकार एवं रीवा कलेक्टर इलैया राजा टी से प्रदेश और रीवा की बहनों ने आग्रह किया है कि रक्षाबंधन के दिन लॉकडाउन में छूट दी जाए कि बहने अपने निजी वाहनों से राखी बांधने जा सके।   

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »