Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बेटी तो नूर है..बेटी को समाज में नहीं मिल पा रहा आज भी न्याय,कन्याओं के सुरक्षा में आगे आऐ समाज… मेनका लहरे(एड.लेखक, पत्रकार)

दोस्तों आज आप सब से एक सवाल है, जबाब सही देंगे यही आशा है,
हमारे देश में, बेटी की ही समस्या इतनी जटिल क्यू है,
वो तो नूर होती है, घर का, फिर क्यूँ हर जगह यही बात होती है, बेटी तो परायी होती है,
बहु बने तो पराये घर से आई है कही जाती है,
क्या, ये है बेटी दो घरों को जोड़ने वाली ही दो घरों में बट जाती है, कौन सा है घर मेरा, सारी उमर उलझन में रह जाती है,

कहा गया है कन्यादान महा दान

तो बेटी का ही दान हमें पून्य प्राप्त कराता है, या अच्छे कर्मों से मोक्ष मिलता है, जिस पिता के हाथ बेटी का पालना बन जाते थे, पल में वही हाथ छूट जाते हैं,
जो घर बेटी का था, वही मेहमान हो जाती है, पूरे घर को अपना समझने बाली इक सूटकेस में, चंद सामान लेकर सिमट जाती है,
सवाल है मेरा आप सबसे है क्या यही बेटी होती है,
इक घर जन्म लेके, दूजे घर जीवन बितातीे हैं, फिर भी दोनों घर नही है उसका, यही सुनती रह जाती है,
पत्नी बन के आती है बेटी किसी की तो कन्यादान अच्छा लगता है,
बेटी पत्नी बनके किसी की जाती है, तो क्या तब भी कन्यादान अच्छा लगता है, दान तो खुश होके किया जाता है,
फिर क्यूँ पिता रोता है,
दान तो खुले दिल से किया जाता है,
फिर क्यूँ दिल रोता है,
शादी दो मनो का मेल है,दो घरों को जेडता है,
उसमें बेटी को दान न कीजिए,

बेटी तो अरमान है उसे यू न बहाइये,

परिवार को बढाती है बेटी उसका अंत न कीजिए,

बेटा देश के लिए शहीद हो जाता है, तो देश बचता है, बेटी को दहेज के लिए न बलिदान दीजिए।

मेरी बातें खराब लगी तो कृपा मुझे माफ कीजिए।

दहेज के लिए ही बेटी को न जलाईये, बहू अपने घर में लक्ष्मी बनके आती है,

इसे स्वीकार करना चाहिए

बेटी ही बहू है, बहू ही बेटी, बस इसी बात को स्वीकार कीजिए
मैने बेटी का दर्द भरा पोस्ट देखा कैसे जलने के बाद भी उसकी रूह पिता को पुकारती है ।   

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »