Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर गौमाता को छप्पन भोग लगाए,दमोह से कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह। श्री जागेश्वर नाथ की नगरी बांदकपुर धाम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गौ माता को 56 भोग लगाए गए। राम गौतम ने बताया कि पिछले पांच छः वर्षों से हर अष्टमी पर गौ माता का विधिवत पूजन करके छप्पन भोग लगाए जाते हैं। शिव भक्तों का प्रयास है कि बांदकपुर धाम में हर उत्सव पर्व को विशेष प्रकार से मनाया जाए जिससे आम जनमानस में बांदकपुर धाम से एक प्रेरणादायक संदेश पहुंचे।।                                           

इसी धारणा को लेकर शिव भक्तों द्वारा सुबह के समय गौमाता का विधि विधान से पूजन किया गया इसके बाद में आरती के साथ गौ माता को 56 भोग लगाए गए जिसमें अनेक व्यंजन सम्मिलित रहे 32 प्रकार की मिठाई,8 प्रकार के फल, 9 प्रकार के बिस्किट, 14 प्रकार का नमकीन सहित अनेक सामग्री भोग में सम्मिलित रही। जिनमें मिल्क केक, अंजीर बर्फी, काजू कतली, मेवा बाटी, गुड़ का लड्डू ,बेसन का लड्डू, चूरमा लड्डू ,खजूर बर्फी, बादाम बर्फी, मावा सिंघाड़ा, ककड़ी, अमरूद, सेव, अनार, पपीता, तरबूज ,आम, दही, दूध,हरी घास,भूसे में दाना चुनी मिलाकर भांति भांति के स्वादिष्ट व्यंजनों को गौमाता को खिलाया गया।

राम गौतम ने आवाहन किया कि जिस प्रकार भगवान की सृष्टि का उपयोग लाभ हर धर्म वर्ग जाति सहित सभी जीव करते हैं जिसमें भगवान की प्रकृति में पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु, आकाश यह सभी के लिए समान है उसी प्रकार से हर मानव मात्र का कर्तव्य है कि वह प्रतिदिन अपनी ओर से यथासंभव गौ सेवा का कार्य करें क्योंकि गौ सेवा से सभी देवी देवता शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं। भगवान श्री कृष्ण जी का अवतार ही विशेष रूप से गौरक्षा गौसेवा के लिए ही हुआ है इसलिए उनका नाम गोविंद और गोपाल पड़ा अर्थात हम सभी भगवत भक्तों को हर प्रकार से गौ सेवा का प्रयास करना चाहिए।।                                                           

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »