Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विवेक कुशवाहा व शिक्षक संजीव के मौत मामले की न्यायिक जांच कराने कमिश्नर को मृतक परिजनों के साथ कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन,कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

कमिश्नर ने शीघ्र न्याय करने दिया आश्वासन

सभी ब्लाकों में कांग्रेस उक्त मांगो के सम्बंध में राज्यपाल के नाम 14 अगस्त को सौपा जाएगा ज्ञापन

रीवा 13 अगस्त/ संजय गांधी अस्पताल में गत दिनों उपचार दौरान लापता हुए युवा विवेक कुशवाहा तथा शिक्षक संजीव शुक्ला के आत्महत्या मामले में न्यायिक जांच की मांग सहित पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता एवं आश्रित परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति की मांग को लेकर विवेक के माता-पिता व परिजनों तथा शिसको के प्रतिनिधि मंडल के साथ जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला भगत, शहर अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, प्रदेश महामंत्री डीपी सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने संभागीय कमिश्नर को ज्ञापन पत्र सौंपा, कांग्रेस नेताओं की मांग पर कमिश्नर राजेश जैन ने आश्वासन देते कहा कि विवेक कुशवाहा के साथ प्रशासन की पूरी सहानुभूति है एक-दो दिनों के अंदर आर्थिक सहायता राशि सरकार से उपलब्ध कराई जाएगी, परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति के मामले में उन्होंने कहा कि संजय गांधी अस्पताल में योग्यता अनुसार सहानुभूति के आधार पर कार्य करने का अवसर जरूर दिया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा रीवा जिले के लिए यह दुर्भाग्य है कि संजय गांधी अस्पताल की स्थिति विकास का सेहरा बांधने वाले भाजपा के रीवा विधायक के रहते हुए और बदतर हो गई लोगो को अस्पताल से ही डर लगने लगा है। उन्होंने कहा कि घटित दोनो हृदय विदारक घटनाओं की न्यायिक जांच शासन द्वारा नही कराया गया तो सरकार के लॉक डाउन की तरह कांग्रेस पार्टी जिले में पूर्ण लॉक डाउन करने को वाध्य होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कमिश्नर साहब ने सभी मांगो पर आश्वासन दिए हैं बाबजूद सरकार को जगाने व न्याय के लिए जिले के समस्त ब्लाकों में 14 अगस्त शुक्रवार को ब्लाक अध्यक्ष द्वारा ब्लॉक मुख्यालय में महामहिम राज्यपाल के नाम दोनों मामले में न्यायिक जांच सहित विवेक व शिक्षक संजीव शुक्ला के परिवार के भरण पोषण की व्यवस्था एवं अनुकंपा नियुक्ति भी परिवार जनों को दिलाया जाने ज्ञापन पत्र सौंपा जाएगा। ।  

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »