Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

Good News! सिर्फ गरीब ही नहीं, अब ये लोग भी उठा सकेंगे आयुष्मान भारत योजना का लाभ,सह सम्पादक एड.सैनी मेनका लहरे की रिपोर्ट

नई दिल्ली: आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat) के जरिए देश की गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य (Healthcare) सुविधाएं मिलती हैं. लेकिन अब ये योजना सिर्फ गरीबों तक सीमित नहीं रहेगी. इसका फायदा देश को वो नागरिक भी ले सकेंगे जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं. सरकार ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है.

सरकार आयुष्मान भारत के जरिए देश के 10.74 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का कैशलेस कवर देती है. नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) ने अब इस योजना को ‘the missing middle’ यानि जिन तक ये स्कीम नहीं पहुंची है, उन तक पहुंचाने के लिए भी हरी झंडी दे दी है.

आयुष्मान भारत योजना के इस विस्तार से बड़े पैमाने पर उन लोगों को फायदा होगा जो अनियमित सेक्टर्स में काम करते हैं ।


सेल्फ इम्पलॉयड हैं, प्रोफेशनल्स हैं, या फिर छोटे मोटे उद्योग धंधों (MSMEs) से जुड़ी कंपनियों में काम करते हैं. सरकार का कहना है कि योजना को ‘the missing middle’ तक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहुंचाया जाएगा. उसके बाद मालूम चलेगा कि क्या काम करता है और क्या नहीं.

सभी हेल्थ स्कीम्स ‘आयुष्मान’ में शामिल
इसके अलावा नेशनल हेल्थ अथॉरिटी (NHA) बोर्ड ने कर्मचारियों के लिए केंद्र की मौजूदा हेल्थ स्कीम्स को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ( Ayushman Bharat-PMJAY) में विलय को मंजूरी दे दी है. इसमें सरकार के परमानेंट और ठेके पर रखे गए कर्मचारी भी शामिल हैं.

इसके दायरे में कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, सफाई कर्मचारी, सड़क हादसे में घायल मरीज, सेंट्रल आर्म्ड फोर्स के जवान भी आएंगे। इन योजनाओं का विलय होने के बाद उन करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचने की उम्मीद है जो अबतक स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में चल रहे थे.

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »