Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा, नईगढ़ी, हनुमना सहित जिले के 13 स्थानों से कंटेनमेंट एरिया समाप्त करने के कलेक्टर ने दिये आदेश,कुंण्डेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 16 अगस्त 2020. कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट इलैयाराजा टी ने जिले के 13 स्थानों से कंटेनमेंट एरिया समाप्त करने के आदेश दिये हैं। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 40 नया तालाब अशर्फी बंसल के घर से गोरेलाल के घर तक, वार्ड क्रमांक 25 विवेकानंद नगर में मनोज गुप्ता के घर से सीताचरण के घर तक, वार्ड क्रमांक 23 अमहिया में राजबहादुर कुशवाहा के घर से इजराइल सौदागर के घर तक, वार्ड क्रमांक 25 छत्रपति नगर में मनोज तिवारी का घर वार्ड क्रमांक 27 एसएएफ चौराहा 48 क्वाटर्स मकान नम्बर 17, 18 एवं 19 पेट्रोल पंप के पीछे छत्रपति नगर मनोज तिवारी का घर, वार्ड क्रमांक 8 नीम चौराहा में इब्राहिम खान का घर, वार्ड क्रमांक 25 रामहर्षण कुंज के पास डॉ. राहुल शर्मा का मकान, वार्ड क्रमांक 22 डॉक्टर कालोनी में श्याम कुमार का घर, वार्ड क्रमांक 41 बिछिया में हरिओम भवन, वार्ड क्रमांक 28 गांधी चौक धोबिया टंकी में शैलेन्द्र का घर तथा मऊगंज के वार्ड क्रमांक 4 एवं वार्ड क्रमांक 2 में स्टेट बैंक के पास रामसजीवन के दुकान से बरहटा मोड़ में राजाराम की दुकान तक, सिरमौर अंतर्गत ग्राम पंचायत पटेहरा वार्ड क्रमांक 7, ग्राम लोही में प्रधानमंत्री रोड के पास कोलान बस्ती विजय द्विवेदी के घर से ललन कोल एवं हीरालाल कोल के घर के सम्पूर्ण क्षेत्र से कंटेनमेंट एरिया से मुक्त करने के आदेश दिये गये हैं।
कलेक्टर ने इन कंटेनमेंट क्षेत्रों में अंतिम पुष्ट मामला मिलने के बाद लगातार दो सप्ताह तक लैब द्वारा कोविड-19 का कोई पुष्ट मामला नहीं मिलने पर 14 एवं 15 अगस्त की मध्य रात्रि से कंटेनमेंट एरिया समाप्त करने के आदेश जारी किये हैं। यह आदेश संबंधित क्षेत्र के इंसिडेंट कमाण्डर एवं एसडीएम तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जारी किये गये हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »