Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के दरमियान साफ दिखा एम०पी०एस०आर०टी०सी० की बंद बसों का परिणाम, कुंडेश्वर टाइम्स प्रबंध संपादक शिवरतन नामदेव की कलम से

कटरा ( कुंडेश्वर टाइम्स ) मध्य प्रदेश में उमा भारती के शासनकाल में मध्य प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन को बंद कर दिया गया था , जनता के अहम सरोकार को सार्वजनिक परिवहन के सहारे छोड़ दिया गया जो मनमानी तरीके से आम जनता के जेब में डाका डाल रहे थे, कोई देखने सुनने वाला नहीं था डीजल की कीमत यदि एक रुपए बढ़ती थी तो बस आपरेटर सीधे ₹10 रुपए किराया बढ़ा देते थे , फिर डीजल की कीमत भले ही घट जाए पर किराया नहीं घटता था, उसके बावजूद भी जनता चुप थी कभी किसी ने सरकारी बसों को पुनः चलाने की मांग नहीं किया राजनीतिक पार्टियों ने भी कभी सरकार से मांग नहीं किया कि मध्य प्रदेश राज्य परिवहन को पुनः चालू किया जाए इस दौरान सरकारें भी बदली पर इस विषय पर सबने चुप्पी साध रखी थी देखने में आया कि जनता के सरोकार से सरकार व राजनीतिक पार्टियो का कोई लेना देना नहीं उन्हें केवल अपनी सत्ता को एंन केन प्रकारेण कायम रखना है कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉक डाउन हुआ देश के आवागमन के सभी साधन बंद कर दिए गए जिसमें मध्य प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी थी, विगत 6 माह से यात्री वाहन ना चलने से मध्यप्रदेश के विशेष तौर से वह गरीब तबका जिसके पास निजी वाहन नहीं है अत्यंत परेशानी का सामना किया । हमारे पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में 2 माह पहले ही सरकारी बसें चलने लगी थी लेकिन मध्य प्रदेश में प्राइवेट बस ऑपरेटरो ने 50% किराया बढ़ाने एवं टैक्स छूट की मांग को लेकर बसों का संचालन नहीं किया, टैक्स छूट की माग तो जायज है पर 50% किराया बढ़ाना तो सीधे-सीधे जनता के बजट पर डाका है, अब प्रदेश सरकार निर्णय नहीं कर पा रही है की करे तो करे क्या। आज यदि सरकारी बसे होती तो प्राइवेट बस ऑपरेटर अपने अड़ियल रवैया कबके छोड़ चुके होते। आज केंद्र सरकार द्वारा सभी सरकारी संस्थानों का निजीकरण किया जा रहा है, हो सकता है केंद्र सरकार को इसमें फायदा नजर आ रहा हो लेकिन मेरा मानना है कि विषम परिस्थितियों के लिए सरकारी संस्थान जितने उपयोगी साबित होंगे उतने सार्वजनिक क्षेत्र नहीं होंगे, भला कल्पना करिए कि जब सब कुछ सार्वजनिक हो जाएगा तब मूल्य वृद्धि को सरकार कैसे रोक पाएगी, मध्यप्रदेश में सरकारी बसों के न होने का यह परिणाम है कि सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी प्राइवेट बस ऑपरेटर बस चलाने को तैयार नहीं है,यह सब जनता अपनी खुली आंखों से देख रही हैं फिर भी सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में जाने का विरोध कोई नहीं कर पा रहा है देशवासियों अभी भी समय है रोक सको तो रोक लो सरकारी संस्थानों को बिकने से नहीं तो मध्यप्रदेश की बस सेवा जैसा ही हाल होगा ।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »