Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा संभाग की दो सड़कों का ऑनलाइन हुआ लोकार्पण विधायक राजेन्द्र शुक्ल कार्यक्रम में ऑनलाइन हुए शामिल,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

केन्द्रीय मंत्री ने विधायक रीवा के क्षेत्र के विकास के प्रयासों की सराहना की

रीवा 25 अगस्त 2020. केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज विभिन्न सड़क परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण किया। इन लोकार्पित सड़कों में रीवा संभाग की दो सड़कें भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल भी ऑनलाइन शामिल हुए। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत रहने की चर्चा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़कों के निर्माण के लिए हमेशा श्री शुक्ल ने उनसे मुलाकात कर चर्चा की तथा उन्हें स्वीकृत कराने के लिए कहा। उन्हीं के प्रयासों का प्रतिफल है कि रीवा संभाग की दो महत्वपूर्ण सड़कें पूरी तरह तैयार होकर आज राष्ट्र को समर्पित हो रही हैं। केन्द्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि रीवा विधायक द्वारा अन्य जिन सड़कों के निर्माण हेतु प्रस्ताव सौंपे गये हैं उन्हें योजना में शामिल कर शीघ्र कार्य प्रारंभ कराया जायेगा।
केन्द्रीय मंत्री ने ऑनलाइन कार्यक्रम में रीवा-सिरमौर टू लेन सड़क और रीवा-कटनी-जबलपुर-लखनादौन सड़क राष्ट्र को समर्पित कीं। रीवा से सिरमौर टू लेन 36 किलोमीटर डामरीकृत मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 135 बी का निर्माण 115 करोड़ रूपये की लागत से कराया गया है। इसी प्रकार रीवा से लखनादौन तक 287 किलोमीटर की फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 और 34 सड़क का निर्माण 4348 करोड़ रूपये की लागत से हुआ है।
उल्लेखनीय है कि भारतमाला योजनान्तर्गत इन सड़कों के बन जाने से राज्य के मुख्य शहरों से ग्रामीण क्षेत्रों तक आवागमन सुगम होगा, पर्यटन में वृद्धि होगी तथा आर्थिक विकास की रफ्तार तेज होगी साथ ही किसान व व्यापारियों के समय व धन की बचत होगी तथा क्षेत्र का चहुँमुखी विकास होगा।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »