Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

फारेस्ट गार्ड के ऊपर हुए कातिलाना हमले से पुलिस की जांच में पर्दा उठने के आसार, चुनौती बनी हमलावरों की गिरफ्तारी, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

फॉरेस्ट गार्ड पर हमले के पीछे क्या है..? पुलिस जांच में बड़े खुलासे की उम्मीद.. ! दर्जन भर लोगों द्वारा सुनियोजित तरीके से किये हमले के शिकार वन कर्मी की हालत गंभीर.. सभी हमलावरों की गिरफ्तारी बनी चुनौती..

दमोह रेंज के एरोरा बीट गार्ड पर जानलेवा हमला..
दमोह। जिले में हिंडोरिया थाना कि बांदकपुर चौकी क्षेत्र के एरोरा बीटगार्ड पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है जिसमें दमोह रेंज के अंतर्गत एरोरा बीट में पदस्थ मयंक विश्वकर्मा पर करीब एक दर्जन लोगों ने लाठी डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमे वन कर्मी घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहा उसका इलाज जारी है। फॉरेस्ट गार्ड पर हमले के पीछे कौन लोग हैं तथा इसकी वजह क्या है इसकी जांच तथा खुलासे में पुलिस जुट गई है वही चल आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ वे खुलासे की उम्मीद की जा रही है।

बताया जाता है दमोह रेंज के अरोरा बीट में पदस्थ मयंक विश्वकर्मा शाम 7:00 बजे अपनी ड्यूटी पर तैनात था इसी दौरान करीब एक दर्जन लोगों ने आकर उस पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें वनरक्षक घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसका उपचार जारी है। इलाज के दौरान यह बात सामने आई है बड़ी ही बेरहमी के साथ बंद कर्मी के ऊपर लाठी-डंडों से तवा तोड़ बार किए गए है।

बताया जाता है कि बीते कुछ दिनों से बांदकपुर चौकी क्षेत्र में वनभूमि पर अवैध कब्जाधारियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही थी। जिससे गुस्साए अवैध कब्जा धारियों ने वन कर्मी पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। वही घायल वन कर्मी के इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचते ही विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भारी संख्या में एकत्रित हो गए। फिलहाल घटना के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहै है वहीं पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनती नजर आ रही है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »