Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

नाबालिक लडकी को शादी का झांसा देकर अपरहण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, शाहनगर से कुंडेश्वर टाइम्स के लिए पं.संजय त्रिपाठी की रिपोर्ट

शाहनगर – ए.पी. सिह बघेल थाना प्रभारी शाहनगर द्वारा प्राप्त जानकारी मे बताया गया कि 27 मई 2019 को थाना रैपुरा क्षेत्र का एक फरियादी थाना शाहनगर में उपस्थित होकर इस आशय की रिपोर्ट किया कि दिनांक 23 मई 2019 को अपने परिवार सहित अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्राम चौपरा थाना शाहनगर निमंत्रण पर आया था जहां से उसकी नाबालिग लड़की गायब हो गई है, जिसे राजेंद्र प्रजापति निवासी पवई के द्वारा भगाने की संभावना व्यक्त किया था रिपोर्ट पर थाना शाहनगर मे अपराध क्रमांक 131/19 धारा 363 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी ! आरोपी राजेन्द्र प्रजापति एवं नाबालिक लड़की द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जा रहा था, इसलिए उनकी तलाश में काफी दिक्कत आ रही थी जिसकी पता तलासी एवं आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री मयंक अवस्थी के द्वारा टीम गठित कर शीघ्र कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था शाहनगर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24 अगस्त 2020 को अपहर्ता नाबालिग लड़की को आरोपी राजेंद्र प्रजापति निवासी वार्ड नंबर 7 पवई के घर से बरामद किया गया ! उससे पूछताछ करने पर उसने बताया कि आरोपी राजेंद्र प्रजापति ने उससे शादी करने का झांसा देकर भगा कर दिल्ली ले गया था तथा उससे लगातार दुष्कर्म करते हुए औरत बना कर रखा था जिस पर प्रकरण में धारा 366, 376 आईपीसी एवं 5/6 पास्को एक्ट बढ़ाई गई !पीड़िता नाबालिक लड़की का मेडिकल परीक्षण व अन्य कार्यवाही पूर्ण कर उसके पिता के सुपुर्द किया गया है तथा प्रकरण के आरोपी राजेंद्र प्रजापति पिता बालकृष्ण प्रजापति उम्र 26 वर्ष निवासी पवई वार्ड नंबर 7 थाना पवई जिला पन्ना को दिनांक 26 अगस्त 2020 को गिरफ्तार किया गया जिसे आज दिनांक 27 अगस्त 2020 को माननीय न्यायालय पवई में पेश कर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है ।

पं.संजय त्रिपाठी, ब्यूरो शाहनगर

 

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »