Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

रीवा जिले के 19 स्थानों से कंटेनमेंट एरिया समाप्त, कलेक्टर ने दिए आदेश, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 29 अगस्त 2020. कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट इलैयाराजा टी ने जिले के 19 स्थानों से कंटेनमेंट एरिया समाप्त करने के आदेश दिये हैं। जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार नगर निगम रीवा के वार्ड क्रमांक 23 अमहिया में असुतोष तिवारी का मकान, वार्ड क्रमांक 32 उपरहटी में अयोध्या प्रसाद गुप्ता का घर, वार्ड क्रमांक 32 में यूको बैंक के पास खैरा हाउस, वार्ड क्रमांक 5 चाणक्यपुर में रामधारी सिंह का घर, वार्ड क्रमांक 2 निपनिया में राजेश सोनी का घर, वार्ड क्रमांक 13 नेहरू नगर में राजेश शुक्ला का घर, वार्ड क्रमांक 24 पीटीएस चौराहा के पास आरके उपाध्याय का घर तथा वार्ड क्रमांक 9 निराला नगर में व्हीव्हीएस तोमर के घर में बनाये गये कंटेनमेंट क्षेत्र को समाप्त करने के आदेश दिये गये हैं।
इसी तरह रीवा नगर निगम के वार्ड क्रमांक 13 हनुमान चौक के पास संध्या साकेत का मकान, वार्ड क्रमांक 4 चोरहटा में शिवकुमारी शुक्ला का घर, वार्ड क्रमांक 8 बोदाबाग में प्रवीन कुमार मिश्रा का घर, वार्ड क्रमांक 34 घोघर मोहल्ले में अफसर अली का घर, वार्ड क्रमांक 8 में डॉ. कमलेश पाण्डेय का घर, वार्ड क्रमांक 24 जेल रोड में सुशीला दीक्षित का घर से कंटेनमेंट एरिया समाप्त करने के आदेश दिये गये हैं। इसी तरह कलेक्टर ने तहसील त्योंथर के ग्राम गोपालपुरवा के वार्ड क्रमांक 7, हुजूर तहसील के ग्राम दुआरी में मोहम्मद मंसूर के घर से शहरूद्दीन के घर तक, नगर परिषद त्योंथर के वार्ड क्रमांक 7, तहसील त्योथर के ग्राम पुरवा के वार्ड क्रमांक 19, तहसील हुजूर के ग्राम करहिया नं. 2 में रावेन्द्र साकेत के घर से ललई साकेत के घर तक में बनाये गयेे कंटेनमेंट क्षेत्र को समाप्त करने के आदेश दिये हैं। अंतिम पुष्ट मामला मिलने के बाद लगातार दो सप्ताह तक लैब द्वारा कोविड-19 का कोई पुष्ट मामला नहीं मिलने पर 29 अगस्त की मध्य रात्रि से कंटेनमेंट एरिया समाप्त करने के आदेश जारी किये हैं। यह आदेश संबंधित क्षेत्र के इंसिडेंट कमाण्डर एवं एसडीएम तथा खण्ड चिकित्सा अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जारी किये गये हैं।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »