Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

चोरी की वारदात के अभियुक्त को न्यायालय ने भेजा जेल, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मनीष वाघेला की रिपोर्ट

थांदला (ब्यूरो) न्यायालय प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रितु श्री गुप्ता ने आरोपी सचिन पिता गुड्डू बंजारा निवासी आवास कॉलोनी मेघनगर को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।

अभियोजन मीडिया प्रभारी वर्षा जैन के अनुसार घटना दिनांक 11/07/20 समय शाम 07:00 बजे फरियादी सुरेंद्र पडवाल अपनी रंभापुर रोड में मेघनगर स्थित सरिया सीमेंट की दुकान बंद करके घर चला गया था। दूसरे दिन सुबह 9:00 बजे जब बाय अपनी दुकान पर आया तो उसने देखा कि उसकी दुकान के अंदर की दराज से 500 -500 के नोट कुल ₹3000 दराज तोड़कर कोई व्यक्ति लेकर चला गया है फिर उसने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे मैं देखा तो उसे उसकी दुकान की छत पर छेद करके दो लड़के दुकान के अंदर प्रवेश करते हुए दिखे जो दुकान के अंदर की दराज तोड़कर रुपए लेकर भाग गए ।फरियादी ने फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति विनीत पिता सुनील भंडारी को पहचाना। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना मेघनगर की पुलिस द्वारा आरोपी एवं अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 199/20 धारा 457,380 भादवी का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
थाना मेघनगर की पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान यह ज्ञात होने पर कि अभियुक्त किसी अन्य अपराध में जिला जेल झाबुआ में विरुद्ध है प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से न्यायालय में तलब कर पुलिस अभिरक्षा लेकर पूछताछ कर चोरी गया मशरूका जप्त करआज आरोपी सचिन पिता गुड्डू बंजारा निवासी आवास कॉलोनी मेघनगर को न्यायिक निरोध में न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने न्यायिक निरोध स्वीकार कर आरोपी को जिला जेल झाबुआ भेजा ।राज्य की ओर से प्रकरण का संचालन सहायक जिला अभियोजन अधिकारी रवि प्रकाश राय द्वारा किया ।
वर्षा जैन
मीडिया सेल प्रभारी
थांदला

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »