Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

कलेक्टर ने जैतपुर और चैरई पहुचकर खेतों में लगी फसलों का जायजा लिया.. वृद्धाश्रम पहुच वृद्धजनों का हाल जाना, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

पुराने जिला पंचायत भवन में स्थापित किये जा रहे ग्रन्था लय का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए..

कलेक्टर ने खेतों में लगी फसलों का जायजा लिया
दमोह। कलेक्टर श्री तरूण राठी तेन्दूखेड़ा सब-डिवीजन के ग्राम चैरई ग्राम के खेत में पहुंचकर सोयाबीन की फसल का अवलोकन किया और फसल के संबंध में कृषि और राजस्व अधिकारियों से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। यहां से कलेक्टर ग्राम जेतगढ़माल पहुंचे। यहां पर उन्होंने खेत में पहुंचकर मूंग और उड़द की फसल का अवलोकन किया, किसान से चर्चा भी की। श्री राठी ने एसडीएम भारती देवी मिश्रा और तहसीलदार मोनिका बाघमारे ओर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पीआर चक्रवर्ती से गिरदावरी के संबंध में कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर श्री तरूण राठी के निर्देश पर कृषि अधिकारियों और वैज्ञानिक दल ने विकासखण्ड तेन्दूखेड़ा का किया भ्रमण जानी फसलों की स्थिति एवं कीट व्याधि के नियंत्रण हेतु कृषकों को सलाह दी गई। विकासखण्ड तेन्दूखेड़ा के ग्राम- जैतपुर, तारादेही, हिनौती, हरदुवां हाथीघाट एवं केवलारी का दल द्वारा भ्रमण किया गया। जिसमें पाया कि सोयाबीन व उड़द पीला मोजैक रोग से प्रभावित है तथा सोयाबीन फसल में कहीं-कहीं तना छेदक कीट का प्रकोप भी बहुतायत में दिखाई दे रहा है।

सोयाबीन फसल में फंफूद जनित रोग ब्लाइट, एन्थे्रकनोज व राइजोक्टोनिया रूट रॉट भी दिखाई दे रहे है। तथा धान फसल में ब्लास्ट एवं सीथ ब्ला इट की प्रारंभिक अवस्था में दिखाई दे रहा है। उक्त कीटों व रोगों के प्रबंधन हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र दमोह के वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषकों को समसामयिक सलाह दी है।इस समय आर्द्रता एवं तापमान दोनों अधिक है जो कि रोग व कीटों की अनुकूल व्यवस्था है ऐसे में इनका प्रकोप ज्यादा होना स्वाभाविक है। अतः पीला मोजेक के रोकथाम हेतु कृषकों को सलाह दी जाती है, कि थायोमेथाक्साम 25 डब्ल्यू.जी. (व्यापारिक नाम- आरिवा या अनंत या एक्टारा) 250 ग्रामध्हैक्टेयर की दर से छिड़काव करें।

तना छेदक कीट के नियंत्रण हेतु शुरूआती अवस्था में प्रोपेनोफॉस 40 ई.सी,साइपरमेर्थिन 5 ई.सी. (व्यापारिक नाम- राकेट) 1 ली.ध्हैक्टेयर की दर से छिड़काव करने से प्रभावी नियंत्रण हो जाता है ज्यादा प्रकोप होने पर बेटासाइफलूथ्रिन 8.4 प्रतिशत इमिडाक्लोप्रिड 21 प्रतिशत (व्यापारिक नाम-सोलोमन) या फलूबेंडामाइड 19.9 ई.सी.थायोक्लोप्रिड 19.9 ई.सी. (व्यापारिक नाम-बेल्ट एक्सपर्ट) या एन्डाक्साकार्ब 14.5 ई.सी. एसिटामिप्रिड 7.7 ई.सी. (व्यापारिक नाम माइटी) 250 मिलीध्हैक्टेयर की दर से छिड़काव करने से कई तरह के कीटां का प्रभावी नियंत्रण होता है। राइजोक्टोनिया रूट राट, ब्लाइट एंव एंथ्रिकनोज रोग के प्रभावी नियंत्रण हेतु रोक्लो स्ट्रोबिल़इपोक्सीकोनाजोल (व्यापारिक नाम ओपेरा) 500 मिलीध्हेक्टेयर की दर से छिड़काव करनें से उक्त फंफूदजनित रोगों का प्रभावी नियंत्रण होता हे। कृषकों से अनुरोध है कि उक्त सभी रसायनों को छिड़कने हेतु 500 लीटर पानीध्हैक्टेयर के हिसाब से उपयोग करना चाहिए। धान फसल में ब्लास्ट एवं सीथ ब्लाइट के नियंत्रण हेतु टेब्यूकोनोजोल (केबियेट) 250 ! हिसाब से उपयोग करना चाहिए।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »