Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

विधायक गिरीश गौतम द्वारा शहीद दीपक सिंह के परिजनों को एक करोड़ की सम्मान राशि सौंपी गई,कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो अनिल पटेल की रिपोर्ट

रीवा 02 सितम्बर 2020. शहीद दीपक सिंह के परिजनों को राज्य शासन द्वारा स्वीकृत एक करोड़ रूपये की राशि आज विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम ने सौंपी। विधायक ने गृह ग्राम फरेंदा में उनके निवास पहुंचकर शहीद की पत्नी रेखा सिंह एवं पिता गजराज सिंह को सम्मान राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत 19 जून 2020 को शहीद के अंतिम दर्शन के लिये गांव फरेंदा पहुंचकर शहादत को नमन करते हुए घोषणा की थी कि राज्य शासन द्वारा तय की गई एक करोड़ रूपये की सम्मान राशि व अन्य सुविधाएं शहीद के परिजनों को प्रदान की जायेगी। तदनुक्रम में सम्मान राशि आरटीजीएस के माध्यम से खाते में डाल दी गई है तथा उसका पिं्रट आज उनके परिजनों को विधायक द्वारा सौंपा गया। इस अवसर पर विधायक गिरीश गौतम ने कहा कि शहीद के परिजनों के साथ प्रदेश सरकार पूरी तरह खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को शहीद के परिवार की चिंता है। फरेंदा गांव में अस्पताल तथा मिनी स्टेडियम के निर्माण की योजना है।
मध्यप्रदेश संदेश की प्रति भी विधायक ने सौंपी – जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रति माह प्रकाशित होने वाली पत्रिका मध्यप्रदेश संदेश के जून माह के अंक में शहीद दीपक सिंह के अंतिम दर्शन व उनकी शहादत को नमन करने फरेंदा गांव पहुंचे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का श्रद्धांजलि आलेख प्रकाशित हुआ था। मध्यप्रदेश संदेश के जून माह का अंक विधायक देवतालाब गिरीश गौतम ने शहीद परिजनों को सौंपा। इस अवसर पर फरेंदा गांव में शहीद के भाई प्रकाश सिंह, अनुविभागीय अधिकारी मनगवां एके सिंह, एसडीओपी संतोष कुमार निगम, नायब तहसीलदार एसबी सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर कर्चुलियान प्रदीप दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »