Monday, 23 November 2026
कुंडेश्वर टाइम्सकुंडेश्वर टाइम्सKUNDESHWAR TIMES · सामना सच का
ब्रेकिंग
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अनुशंसा पर दो जरूरतमंद मरीजों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹3.30 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृतउत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस जवानों को मिला सम्मान: पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया मनोबल। कुंडेश्वर टाइम्स न्यूज नेटवर्क प्रबंध संपादक मोहन पटेल की रिपोर्टहनुमना में सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली 2 लाख 40 रुपए से अधिक के गांजे से भरी बोरी, 24.620 किलो मादक पदार्थ जब्त। कुंडेश्वर टाइम्स उपसंपादक सम्पति दास गुप्ता की रिपोर्ट*कलेक्टर के आदेश की खुलेआम अवहेलना!*तहसील पटेरा के ग्राम फतेपुर में राजस्व और पुलिसकर्मियों के सामने जली नरवाई, खेत में चल रहे ट्रैक्टर तक पहुंची आग ! मोहन पटेल की खास रिपोर्ट  देवतालाब के शिवलोक में भगवान भोलेनाथ को मिले राजा का सर्वोच्च सम्मान, उज्जैन की धार्मिक परंपरा की तर्ज पर उठी मांग। कुंडेश्वर टाइम्स के लिए नैतिक कुसमाकर की स्पेशल रिपोर्ट*संत रामपाल और उनसे जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों की जांच की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने कलेक्टर एवं SP को सौंपा ज्ञापन**धार्मिक पुस्तकों, सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों और राजगढ़ हत्याकांड से जुड़े धार्मिक विवाद की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, दोषियों पर FIR और वैधानिक कार्रवाई की मांग* / मोहन पटेल की खास रिपोर्टगोरबी कोल यार्ड में कोयला मिलावट का आरोप, मिट्टी और अवैध सामग्री के इस्तेमाल से लेकर धमकी देने तक की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचलस्वामित्व योजना कार्य में लाएं तेजी, आधार संबंधी समस्याओं का मौके पर होगा निराकरण – कलेक्टर प्रताप नारायण यादव/मोहन पटेल की खास रिपोर्ट

बेलाताल के सौन्दर्यीकरण से आशियाना उजड़ने का डर प्रभावित परिवार धरनें पर, विधायक राहुल सिंह भी पहुंचे, कुंडेश्वर टाइम्स ब्यूरो मोहन पटेल की रिपोर्ट

दमोह -बेलाताल सौंदर्यीकरण के पूर्व आशियाना उजड़ने की आशंका को लेकर.. धरना विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी रहा जारी.. विधायक राहुल सिंह भी पहुचे धरना में.. केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल करा रहे सौंदर्यीकरण.. कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मंत्री जयंत मलैया पर निशाना साधा..

विधायक राहुल सिंह भी पहुचे बेलाताल धरना में..
दमोह। बेलाताल के सौन्दर्यीकरण कार्य से प्रभावित होने वाले परिवारों ने दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन के जरिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। वही विधायक राहुल सिंह ने कांग्रेस नेताओं के साथ गुरुवार को बेलाताल पहुंचकर संभावित प्रभावित स्थल का जायजा लिया तथा लोगों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि वह सौंदर्यीकरण के नाम पर उनके घरौंदा को उजड़ने नहीं देंगे।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रहलाद पटेल के निर्देश पर बेलाताल के सौंदर्यीकरण हेतु कार्य योजना तैयार की गई है। जिसके तहत स्वयं श्री पटेल ने पिछले दिनों कलेक्टर के साथ बेलाताल क्षेत्र का भ्रमण करके दिशा निर्देश दिए थे। लेकिन आज विधायक राहुल सिंह के साथ पहुचे कांग्रेस नेता यहां पर चल रहे धरना को संबोधन के दौरान पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के 15 वर्षों के मंत्री कार्यकाल को निशाना बनाने से नहीं चूके। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल ठाकुर का यहां तक कहना था कि यदि श्री मलैया ने उन लोगों को पट्टे दिला दिए होते तो आज यह नौबत नहीं आती।

दरअसल यहां पर अनेकों बरसों से कच्चे घरों में 50 से अधिक परिवार निवासरत बताए गए हैं। जिनका कहना था कि पूर्व के वर्षों में जब उनको हटाने के नोटिस दिए गए थे तो उनके द्वारा इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई थी जिसके बाद इनको राहत प्रदान की गई थी तथा भविष्य में पट्टी आदि प्रदान किए जाने के निर्देश भी दिए गए थे लेकिन आज तक उनको आवासी पट्टी प्रदान नहीं किए गए इस बात की जानकारी कल कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नितिन मिश्रा के साथ ज्ञापन देने के दौरान भी यहां के लोगों द्वारा दी गई थी।

बेलाताल के साइड में बरसों से निवासरत लोगों को सौंदर्यीकरण के नाम पर प्रभावित किए जाने के मामले में विधायक राहुल सिंह का कहना है कि कांग्रेस के लोग ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कोरोना संक्रमण काल के दौरान इस तरह की कार्यवाही पर भी सवाल उठाए हैं। देखना होगा कांग्रेस नेताओं तथा विधायक राहुल सिंह के इस इस मामले में खुलकर सामने आ जाने के बाद अब प्रशासन क्या कदम उठाता है।

संबंधित ख़बरें

अपनी राय दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »